{"_id":"a5427e7a5c0b207e28b52b1d5223f242","slug":"kohli-surpass-tendulkar-s-record-in-odi-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर से आगे निकल गया दिल्ली का यह छोरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेंदुलकर से आगे निकल गया दिल्ली का यह छोरा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट जगत में रिकॉर्डों के बेताज बादशाह माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपनी ही टीम इंडिया के एक युवा साथी खिलाड़ी से कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
तेंदुलकर को जिस भारतीय बल्लेबाज से कड़ी टक्कर मिल रही है उसका नाम है विराट कोहली। कोहली इस समय जिंबाब्वे दौरे पर हैं और पहली बार किसी सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरारे में बुधवार को जिंबाव्वे के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 108 गेंदों में 115 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कोहली ने अपने महज पांच साल के कॅरियर में वनडे क्रिकेट में 15 शतक ठोककर जो मुकाम हासिल किया है उसे तेंदुलकर भी नहीं छू सके थे।
विज्ञापन
कोहली सबसे कम 106 पारियों (109 मैच) में 15 शतक ठोकने का कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा इस शतकीय पारी के बाद उन्होंने सबसे कम पारियों में औसतन शतक लगाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर से छीनकर अपने नाम कर लिया।
वनडे से संन्यास ले चुके तेंदुलकर के नाम 9.22 पारियों में एक शतक लगाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने यह रिकॉर्ड उस समय बनाया जब वनडे में उनका पहला शतक 79वें मैच में आया। उनका पहला शतक ऑकलैंड में मार्च 1994 में आया था। हालांकि पहला शतक लगाने के बाद उन्होंने लगभग नौ पारियों में एक शतक ठोकना शुरू कर दिया।
तेंदुलकर ने वनडे कॅरियर में 463 मैचों में 452 पारियों में 9.22 की औसत से 49 शतकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया। अगर तेंदुलकर के शुरुआती 79 वनडे मैचों को छोड़ दिया जाए और अगले 394 मैचों की बात की जाए तो उन्होंने 7.88 की औसत से 49 शतक लगाए।
जहां तक कोहली के रिकॉर्ड की बात है उन्होंने 109 मैचों की 106 पारियों में 7.07 की औसत से 15 शतक लगाए। कोहली यहां दोनों ही मामलों में तेंदुलकर से आगे हैं।
कोहली से आगे हाशिम अमला
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अगस्त 2008 में अपना पहला वनडे मैच खेला था, उनके बल्ले से पहला शतक एक साल के बाद दिसंबर 2009 में श्रीलंका के ही खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डंस में निकला।
हालांकि सबसे कम पारियों में 10 से ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला 74 मैचों की 71 पारियों में 6.45 की औसत से 11 शतक लगाए हैं।
कोहली पांच साल के कॅरियर में 49.17 की औसत से 4493 रन भी बना चुके हैं।