फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kohli shows unhappy given out by umpire

विवादित फैसले से नाराज हुए कोहली, उछाल दिया बल्ला

Fri, 26 Jul 2013 07:00 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
kohli shows unhappy given out by umpire

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान अंपायर द्वारा गलत कैच आउट करार दिए जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली न केवल मैदानी अंपायर बल्कि थर्ड अंपायर पर भी भड़क उठे और अपना गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन


मैच के सातवें ओवर में काइल जार्विस की गेंद पर मिड विकेट पर मैल्कम वॉलर ने कोहली का कैच लपका। अंपायर ने बिना रुके अंगुली उठा दी। कोहली जानते थे कि गेंद मैदान से टच होने के बाद मैल्कम वॉलर के हाथों में गई है।
विज्ञापन


वॉलर खुद भी कैच को लेकर आश्वस्त नहीं थे और उन्होंने अंपायर से रिव्यू की मांग की जिसके बाद अंपायरों ने फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया।

टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद मैदान को छूने के बाद वॉलर के हाथों में गया है इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने कोहली को आउट घोषित कर दिया।

थर्ड अंपायर के फैसले के बाद भी कोहली अंपायरों से मैदान पर जूझते रहे जिसके बाद एक बार फिर अंपायरों ने थर्ड अंपायर से सलाह मांगी। इसके बावजूद भी आउट दिए जाने के बाद कोहली गुस्से में मैदान से लौटते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा वनडे एक दिन के लिए टला
इस अफ्रीकी देश में चुनाव की वजह से भारत और जिम्बाब्वे के बीच चल रही मौजूदा सीरीज के चौथे वनडे को एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

मैच अब 31 जुलाई के बजाय एक अगस्त को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed