{"_id":"9003b125cc61c4eccfaeb585356425f4","slug":"kohli-s-led-team-india-departs-for-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया जिंबाब्वे रवाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया जिंबाब्वे रवाना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे दौरे के लिए रविवार सुबह रवाना हो गई। भारत वहां पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।
विज्ञापन
सीरीज खेलने जिंबाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया अपना पहला वनडे 24 जुलाई को मेजबान टीम के साथ खेलेगी। पांचवां और अंतिम मैच तीन अगस्त को खेला जाएगा।
चयनकर्ताओं ने कप्तान धोनी समेत कुछ तेज गेंदबाजों को भी इस दौरे के लिए विश्राम दिया है।
धोनी के अलावा जिन तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है उनमें ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव शामिल हैं। जबकि फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को भी आराम दिया गया है।
विज्ञापन
भारत तीन साल बाद इस अफ्रीकी देश का दौरा कर रहा है।
जून, 2010 में सुरेश रैना की अगुवाई में टीम इंडिया जिंबाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज खेलने गई थी, जहां वह फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। सीरीज में भाग लेने वाली श्रीलंका तीसरी टीम थी।
विज्ञापन
त्रिकोणीय सीरीज के बाद टीम इंडिया ने अपनी असफलता को पीछे छोड़ते हुए जिंबाब्वे को दो मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज में 2-0 से हराया था।
पिछले दौरे में कोहली टीम के उपकप्तान थे। कोहली के अलावा सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और विनय कुमार पिछले दौरे में जिंबाब्वे जा चुके हैं।
टीम इंडिया में कश्मीर के परवेज रसूल और हरियाणा के मोहित शर्मा पहली बार शामिल किए गए हैं और जिंबाब्वे दौर पर गए हैं।