फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kohli punishes windies bowlers, captains knock sures win

कोहली की कातिल पारीः 14वां शतक, 13 चौके और 2 छक्के

Sat, 06 Jul 2013 12:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Jul 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
kohli punishes windies bowlers, captains knock sures win

कैरेबियाई पिचों पर भारतीय चुनौती की कमान संभाल रहे विराट कोहली खुशी और गुस्सा जाहिर करना में कितना खुला अंदाज रखते हैं, यह मैदान पर हमने खूब देखा है।

विज्ञापन


लेकिन शुक्रवार को विंडीज के खिलाफ हुए अहम मुकाबले में कोहली कम बोले, उनका बल्ला ज्यादा बोला। और जब यह हुआ, तो विरोधी गेंदबाजों के सामने पनाह मांगने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन


टीम इंडिया की की जीत की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शतक तक पहुंचने के बाद उन्होंने जरूर अपने खास स्टाइल में जश्न मनाया।

रोहित शर्मा और शिखर धवन की बढ़िया शुरुआत के बाद जब पहली विकेट गिरी, तो कोहली मैदान में उतरे। लेकिन उनके आने के कुछ देर में ही दूसरे छोर से विकेट का पतझड़ शुरू हो गया।

बीच के ओवर में विंडीज की कसी गेंदबाजी ने बल्लेबाजों को कुछ ऐसा बांधा कि 250 तक पहुंचना भी मुश्किल दिख रहा था।

लेकिन कोहली को इस बात का इल्म था कि अगर यह मैच टीम हारी, तो फाइनल का ख्वाब भूलना होगा। वह डटे रहे और कमजोर गेंदों पर प्रहार करने से नहीं चूके।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को धोया


भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने वाले कोहली ने इस शानदार पारी में 13 चौके और दो छक्के जड़े। यानी 102 रनों की अपनी पारी में कोहली ने 64 रन बटोरने में बाउंड्री की मदद ली। यह उनका 14वां शतक है।

दूसरे छोर पर खड़े आर अश्विन ने ताकीद के मुताबिक उन्हें स्ट्राइक रखना जारी रखा और अंतिम कुछ ओवरों में हाथ खोले। कोहली-अश्विन की यह साझेदारी आखिरकार टीम के लिए अनमोल साबित हुई।

टीम इंडिया के बैटिंग लाइनअप में कोहली को खास मुकाम हासिल है। लेकिन बीते कुछ वक्त से उनका बल्ला खामोश था। चैंपियंस ट्रॉफी में वह कुछ खास नहीं कर सके थे और इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भी मामला ठंडा रहा।

भिड़ गए टीम इंडिया के दो खिलाड़ी

लेकिन सीरीज में बने रहने के लिए जरूरी इस जीत की नींव कोहली ने कप्तानी पारी से रखी। उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी उनका बल्ला इसी तरह गरजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed