फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli equals Dhoni & Azharuddin's Most 50+ scores by Indian captains in a calendar year in ODI

सेंचुरी नहीं बनाने के बाद भी विराट के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

Thu, 21 Sep 2017 08:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 21 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
 Kohli equals Dhoni & Azharuddin's Most 50+ scores by Indian captains in a calendar year in ODI
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। 2017 उनके लिए कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों के लिए सुनहरा साबित हो रहा है। जिस मैच में भी विराट बल्ला चलता है वो कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। 
विज्ञापन


विराट कोलकाता में दुर्भाग्यशाली रहे और 92 रन बनाकर कोल्टर डी नाइल की गेंद पर बोल्ड हो गए। अगर विराट आज शतक जड़ने में कामयाब हो जाते तो रिकी पॉन्टिंग को वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में पीछे छोड़ देते। हालांकि विराट ने अपनी अर्धशतकीय पारी से ही दो पूर्व  भारतीय कप्तानों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


ईडन गार्डन्स में विराट ने जैसे ही करियर का 45वां अर्धशतक पूरा किया। साल 2017 में ये उनकी वनडे क्रिकेट में 11वीं 50 से ज्यादा रन की पारी थी। इसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में किसी कप्तान द्वारा बनाए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर की बराबरी कर ली।  इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन और एमएस धोनी ऐसा कर चुके हैं। अजहरुददीन ने 1998 में बतौर कप्तान 11 अर्धशतक जड़े थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2009 में ये कारनामा किया था। 


कोलकाता में विराट ने वनडे करियर का 45वां अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही उनके वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा रन की 75 पारियां हो गई हैं। विराट ने 45 अर्धशतक के अलावा 30 शतक भी जड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed