टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है। गंभीर की माने तो विराट कोहली की कप्तानी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा उपकप्तान रोहित शर्मा की वजह से ही चल पा रही है।
2 of 4
गौतम गंभीर-विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
एएनआई को दिए इंटरव्यू में गंभीर ने मुखरता से अपनी बात रखी। बकौल गौतम, 'कोहली ने वर्ल्ड कप में बहुत अच्छी कप्तानी की, लेकिन अभी उन्हें एक लंबा रास्ता तय करना है। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक इतनी अच्छी कप्तानी इसलिए कर पाए हैं क्योंकि लंबे समय से उनकी टीम में रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी हैं।
गंभीर ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा की सफल कप्तानी के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि, 'चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी ने जो हासिल किया वो रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए हासिल किया है। दूसरी ओर आरसीबी की कप्तानी करते हुए विराट का प्रदर्शन सभी के सामने हैं।
गंभीर ने रोहित से टेस्ट मैच में ओपनिंग कराने की भी बात कही। उन्होंने साफ तौर पर केएल राहुल को इतने मौके दिए जाने का भी विरोध किया। क्रिकेटर से राजनेता बने दिल्ली के इस पूर्व क्रिकेटर की माने तो रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी का मौका देने का समय आ गया है।' यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि विराट हर फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाज हैं और भारत के सबसे सफल कप्तान भी हैं, लेकिन IPL में उन्हें बतौर कप्तान अबतक कोई सफलता नहीं मिली है।