फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबुल सुप्रियो का कुर्ता फाड़ा और चश्मे भी तोड़ डाले, बदसलूकी करने वाले छात्रों की तस्वीरें सामने आई

Fri, 20 Sep 2019 02:26 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 20 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
union minister babul supriyo faced massive protest from jadavpur university students, see pictures
बाबुल सुप्रियो के साथ बदसलूकी करते छात्र - फोटो : twitter@babulsupriyo

केंद्रीय राज्यमंत्री और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो के साथ कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बहुत बुरी तरह बर्ताव किया। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जब सुप्रियो पहुंचे तो लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि छात्रों ने उनके कुर्ते फाड़ दिए, उनके साथ मारपीट की और चश्मा भी तोड़ डाला। बदसलूकी करने वाले छात्रों की तस्वीरें भी सामने आई है।


 

 

union minister babul supriyo faced massive protest from jadavpur university students, see pictures
जादवपुर विवि में छात्रों ने बाबुल सुप्रियो के साथ की बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला

वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिशन (आइसा) के छात्रों ने भाजपा सांसद और केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध किया। इस दौरान छात्रों ने केंद्रीय मंत्री को काले झंडे भी दिखाए। छात्रों की धक्का-मुक्की में वे जमीन पर गिर गए और उनका कुर्ता भी फाड़ दिया गया।

union minister babul supriyo faced massive protest from jadavpur university students, see pictures
जादवपुर विश्वविद्यालय में हंगामा प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

जब सुप्रियो ने परिसर से बाहर जाने की कोशिश की ताे लाल-काले झंडे लहरा रहे छात्रों ने परिसर का गेट जाम कर दिया। इस बीच सुप्रियो  और उनके साथ आए भाजपा नेता और कलाकार अग्नि मित्रा पॉल के साथ छात्रों ने धक्का-मुक्की की। छात्रों के हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री काफी देर तक फंसे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
union minister babul supriyo faced massive protest from jadavpur university students, see pictures
राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी विश्वविद्यालय पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का विरोध उग्र होने के बाद सीआरपीएफ जवानों को मदद के लिए बुलाया गया, लेकिन जवान भी भीड़ में फंसे रहे। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बचाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास पहुंचे तो आक्रोशित छात्रों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद राज्यपाल  जगदीप धनखड़ भी विश्वविद्यालय पहुंचे। 

विज्ञापन
union minister babul supriyo faced massive protest from jadavpur university students, see pictures
विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के पहुंचने पर भी छात्रों का बवाल जारी था। वह करीब दाे घंटे से फंसे सुप्रियो को अपने साथ सुरक्षित निकाल लाए। पूरे मामले पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed