फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul scored slowest fifty for india in t20 also slowest fifty among test playing nations

KL Rahul: लोकेश राहुल ने भारत के लिए टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक लगाया, गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 29 Sep 2022 04:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 04:16 PM IST
सार

लोकेश राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी के चलते भारत यह मैच जरूर जीता, लेकिन उन्होंने इस मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। 
 

विज्ञापन
KL Rahul scored slowest fifty for india in t20 also slowest fifty among test playing nations
लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में लोकेश राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की राह आसान नहीं थी। भारत ने 17 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लोकेश राहुल ने सूर्यकुमार यादव के साथ 93 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। राहुल ने इस मैच में 56 गेंद खेलकर 51 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने एक अनाचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


लोकेश राहुल ने इस मैच में टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों में टी20 का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे धीमी 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बी बन गए। टीम इंडिया के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन उसका स्ट्राइक रेट 100 से कम था।
विज्ञापन


IND vs SA ODI: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलेगा मौका, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश राहुल ने इस मैच में 91.1 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इससे पहले गौतम गंभीर ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 56 रन बनाए थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 93.3 का था। इससे पहले भी भारत के लिए टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक गौतम गंभीर ने ही लगाया था। उन्होंने 2009 में बांग्लादेश के लिए 50 रन बनाए थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 108.7 का था। 2014 में रोहित शर्मा ने 112 और विराट कोहली ने 114 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

T20 World Cup: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से हुए बाहर

भारत ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
इस मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत के पास टी20 सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में हराने का मौका है। भारत ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के साथ दो सीरीज ड्रॉ खेली हैं, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बार रोहित की कप्तानी में भारत के पास जीत हासिल करने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed