फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul says publicly that virat kohli is a show off in aamir khan show

केएल राहुल को विराट कोहली की इस आदत से है परेशानी, आमिर के शो में किया खुलासा 

Wed, 04 Oct 2017 03:37 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 04 Oct 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
kl rahul says publicly that virat kohli is a show off in aamir khan show
विराट और आमिर - फोटो : The indian express
टीम इं‌डिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन केएल राहुल को विराट कोहली एक परफेक्ट मॉडल लगते हैं। राहुल कोहली के साथ आईपीएल में बेंगलुरू की टीम से खेलते हैं। कोहली के खेल को देखकर राहुल ने अपनी बैटिंग में सुधार किया है। राहुल कोहली को एक रोल मॉडल मानते हैं। लेकिन उन्हें टीम इंडिया के कप्तान की एक आदत बिलकुल पसंद नहीं है। 
विज्ञापन

 

शो दीपावली के दिन होगा एयर

kl rahul says publicly that virat kohli is a show off in aamir khan show
विराट और राहुल
केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के शो में विराट कोहली की खराब आदतों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते वक्त इस आदत का खुलासा किया। इस शो को आमिर खान ने होस्ट किया है। इसमें विराट कोहली से आमिर खान ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े अहम सवाल पूछे हैं। इसकी शूटिंग 3 अक्टूबर को मुंबई में हुई। यह शो दीपावली के अवसर पर 19 अक्टूबर को मीडिया में एयर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट की फिटनेस के कायल हैं राहुल

kl rahul says publicly that virat kohli is a show off in aamir khan show
विराट कोहली - फोटो : bcci
केएल राहुल से जब आमिर खान ने विराट की अच्छी क्वालिटी के बारे में पूछा तो राहुल ने कहा कि उन्हें विराट की फिटनेस बहुत पसंद है। इसके अलावा खेल में लगातार वह सुधार करते हैं। टीम की जवाबदेही वह सही ढंग से लेते हैं। यह आदतें विराट में सबसे अच्छी हैं। 
विज्ञापन

विराट बहुत दिखावा करते हैं

kl rahul says publicly that virat kohli is a show off in aamir khan show
विराट कोहली - फोटो : SELF
केएल राहुल ने कहा कि विराट की खराब आदतों में सबसे प्रमुख है कि वह दिखावा बहुत करते हैं। इसके अलावा वह चेजिंग रूम में शर्टलेस घूमते हैं। हमेशा फोन में बिजी रहते हैं। 

राहुल के जवाब के दौरान विराट भी रहे मौजूद

kl rahul says publicly that virat kohli is a show off in aamir khan show
विराट कोहली, आमिर खान - फोटो : SELF
राहुल जब आमिर खान के सामने यह सब कह रहे थे। तब उनके पास विराट कोहली भी बैठे थे। विराट ने राहुल को इसके बाद क्या कहा, इसका मीडिया में खुलासा नहीं हुआ है। पत्रकार समीर अलाना इस शो की शूटिंग के दौरान मौजूद थे। उन्होंने ट्विट कर इस तरह के सवाल जवाबों की जानकारी दी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed