{"_id":"68725da57bc8fbd8a90f4f86","slug":"kl-rahul-became-the-second-india-batter-to-have-scored-multiple-test-hundreds-at-lord-s-ind-vs-eng-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने केएल राहुल, गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने केएल राहुल, गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ा
Sat, 12 Jul 2025 06:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:35 PM IST
सार
राहुल ने तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट शोएब बशीर ने लिया।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : BCCI X
विस्तार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में शतक लगाया। राहुल ने दूसरे दिन अर्धशतक पूरा किया था और तीसरे दिन इसी लय को जारी रखते हुए शतक लगाया। राहुल ने 176 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शतक है। राहुल इसके साथ ही लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
विज्ञापन
राहुल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर तीसरे दिन भारतीय पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा। पंत और राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और दोनों ने शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली थी। लेकिन पंत लंच ब्रेक से ठीक पहले रन आउट हो गए। इस तरह पंत और राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। राहुल ने लंच ब्रेक के बाद अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट शोएब बशीर ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीप वेंगसरकर से आगे निकलने का रहेगा मौका
भारत के लिए दिलीप वेंगसरकर ने लॉर्ड्स में तीन टेस्ट शतक लगाए हैं। राहुल वेंगसरकर के साथ ही उन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाए हैं। राहुल ने इस मामले में राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने लॉर्ड्स में एक-एक शतक लगाए हैं।

ब्रैडमैन जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल राहुल
राहुल दुनिया के 13वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से अधिक टेस्ट शतक लगाए हैं। इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के दिलीप वेंगसरकर के नाम है जिन्होंने तीन शतक लगाए हैं। वहीं, वॉरेन बार्डस्ले, डॉन ब्रैडमैन, बिल ब्राउन, जॉर्ज हेडली, गैरी सोबर्स, गॉर्डन ग्रीनिज, मार्टन क्रोव, माहेला जयवर्धने, ग्रीम स्मिथ, हाशीम अमला और स्टीव स्मिथ ने भी केएल राहुल की तरह लॉर्ड्स में दो शतक लगाए हैं।

SENA देशों में सर्वाधिक शतक लगाने वाले छठे भारतीय
केएल राहुल का इंग्लैंड में यह चौथा शतक है जो मेहमान टीम के किसी बल्लेबाज द्वारा इंग्लैंड में लगाए सर्वाधिक शतक हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ पहले स्थान पर हैं जिन्होंने इंग्लैंड में पांच शतक लगाए हैं। राहुल सेना देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे इस सूची में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली हैं।