{"_id":"8b50cf94-a4eb-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"kkr-wins-toss-and-bats-first-against-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर ने सनराइजर्स को 48 रनों से हराया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर ने सनराइजर्स को 48 रनों से हराया
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 14 Apr 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 17वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 48 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने सात विकेट पर 132 रन बनाए। आईपीएल 6 के पांच मुकाबलों में सनराइजर्स की यह दूसरी हार है।
केकेआर की ओर से जैक कालिस ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि कप्तान गंभीर ने सबसे अधिक 53 रन बनाए।
बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए कप्तान गंभीर को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
मैच का स्कोर बोर्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
सनराइजर्स की ओर से थिसारा परेरा ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। वह कालिस का शिकार बने। सनराइजर्स का पांचवां विकेट आशीष रेड्डी का गिरा। रवि तेजा 10 रन बनाकर सुनील नारायण आउट हो गए।
विज्ञापन
कप्तान संगकारा ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वह दो रन बनाकर रजत भाटिया की गेंद पर आउट हो गए।
कैमरून व्हाइट 34 रन बनाकर जैक कालिस के दूसरे शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्के लगाए।
सनराइजर्स का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल के रूप में गिरा। वह दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर जैक कालिस की गेंद पर आउट हो गए।
ईडन गार्डंस में हो रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।
केकेआर की ओर से कप्तान गौतम गंभीर ने शानदार 53, आयन मॉर्गन 47 और जैक कालिस ने 41 रन बनाए।
मॉर्गन ने 21 गेंदों में 3 छक्के और पांच चौके की मदद से 47 रन बनाए। वह डेल स्टेन की गेंद पर रन आउट हो गए।
वहीं कालिस का साथ देने आए युसुफ पठान ने नाबाद रहते हुए 3 रनों को योगदान किया। 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर कालिस रन आउट हो गए।
सनराइजर्स की ओर से थिसारा परेरा ने दो विकेट चटकाए। जबकि इशांत शर्मा और डेल स्टेन को एक-एक विकेट मिले।
कप्तान गौतम गंभीर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हो गए। आशीष रेड्डी ने उनको क्लीन बोल्ड किया।
सलामी बल्लेबाज मनविंदर बिसला पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाकर करण शर्मा की गेंद पर आउट हुए।