फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr vs srh: Rahmanullah Gurbaz said his mother is in hospital but KKR is family too ipl 2024

IPL 2024: 'मेरी मां बीमार हैं', KKR की जीत के बाद रहमानुल्लाह ने बयां किया हाल-ए-दिल, सुनकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 22 May 2024 12:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 May 2024 12:59 PM IST
सार

फिल सॉल्ट के स्वदेश लौटने के बाद कोलकाता के सामने सलामी बल्लेबाज की चुनौती थी। ऐसे में कप्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज पर भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिया। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने भी टीम मैनेजमेंट के इस भरोसे को बरकरार रखा और केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
kkr vs srh: Rahmanullah Gurbaz said his mother is in hospital but KKR is family too ipl 2024
रहमानुल्लाह गुरबाज - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से जीत हासिल की। केकेआर इस जीत के साथ फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। कोलकाता की इस खास जीत में रहमानुल्लाह गुरबाज ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 14 गेंदों में 23 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 164.28 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। मैच के बाद अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपेने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, फिल सॉल्ट के स्वदेश लौटने के बाद कोलकाता के सामने सलामी बल्लेबाज की चुनौती थी। ऐसे में कप्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज पर भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिया। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने भी टीम मैनेजमेंट के इस भरोसे को बरकरार रखा और केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब है। इसके बावजूद वह यहां मैच खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरबाज का भावुक कर देने वाला बयान
गुरबाज ने कहा, "मेरी मां अभी भी अस्पताल में हैं, मैं उनसे हर दिन बात करता हूं। लेकिन मुझे पता था कि फिल साल्ट के जाने के बाद केकेआर परिवार को मेरी यहां जरूरत है। इसलिए मैं अफगानिस्तान से वापस आया, और मैं यहां खुश हूं। मेरी मां भी मेरे लिए खुश हैं।" इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन केकेआर के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। आईपीएल 2023 में उन्होंने 11 मैचों में 227 रन बनाए थे। वहीं, हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का पहला मुकाबला खेला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालिफायर-1 में कोलकाता की जीत
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर शान से फाइनल में जगह बनाई। केकेआर के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। कोलकाता की टीम तीन बार क्वालिफायर-1 खेल चुकी है और तीनों ही मौकों पर उसे जीत मिली है। केकेआर ने क्वालिफायर-1 में अजेय रहने का अपना रिकॉर्ड हैदराबाद के खिलाफ भी बरकरार रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed