फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs SRH IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

KKR vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब होंगी कोलकाता और हैदराबाद, जानिए संभावित प्लेइंग 11

Thu, 03 Apr 2025 02:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 03 Apr 2025 02:58 PM IST
सार

KKR vs SRH Playing 11 Today Match : गुरुवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाहें वापस जीत की पटरी पर आने की होंगी। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
KKR vs SRH IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : ANI

विस्तार

सितारों की मौजूदगी के बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल- 18 में शुरुआत संतोषजनक नहीं रही है। दोनों ही टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं। इनमें उन्हें दो में हार मिली है और एक मैच जीता है। दोनों ही टीमें बीते वर्ष आईपीएल का फाइनल खेली थीं, जहां कोलकाता को जीत मिली थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCB vs GT: गुजरात ने रोका आरसीबी का विजय रथ, मोहम्मद सिराज के बाद जोस बटलर ने मचाया धमाल; अंक तालिका में बदलाव    
विज्ञापन

जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें
गुरुवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाहें वापस जीत की पटरी पर आने की होंगी। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद उनकी टीम का मनोबल कुछ गिरा होगा। खासतौर पर मुंबई के खिलाफ मिली करारी हार ने उन्हें अंदर से हिलाया होगा।
विज्ञापन

स्पिनर्स को मिल सकता है फायदा
पिछले सत्र में केकेआर ने सिर्फ तीन मैच गंवाए थे। अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डेन की पिच पर होगा। आरसीबी से सात विकेट से मिली हार के बाद पिच की काफी आलोचना हुई है। बंगाल क्रिकेट संघ पर दबाव है कि स्पिनरों से भरी केकेआर की टीम के अनुकूल पिच बनाई जाए। केकेआर के पास सुनील नरेन, मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनर हैं। 
विज्ञापन

शमी को ईडन गार्डन पर दिखाना होगा करिश्मा 
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में आईपीएल का दूसरा बड़ा स्कोर 286 रन बनाए थे, लेकिन पिछले दो मैचों में यह टीम 200 रन भी नहीं बना पाई है। अभिषेक शर्मा ओपनिंग में नहीं चले हैं। उनकी बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति भी पुख्ता साबित नहीं हुई है। पिछले दो मैचों में उसे लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली। कमिंस की टीम को पिछले आईपीएल फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के लिये अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि ईडन गार्डेन की पिच पर कमिंस और शमी खतरनाक हो सकते हैं। शमी ने अब तक इस आईपीएल में प्रभावित नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: Team India: अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, वनडे और टी20 में द. अफ्रीका से होगा सामना

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

आइए जानते हैं कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 03 अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डंस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed