फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RCB vs GT Result: Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans Key Highlights Points Table Update

RCB vs GT: गुजरात ने रोका आरसीबी का विजय रथ, मोहम्मद सिराज के बाद जोस बटलर ने मचाया धमाल; अंक तालिका में बदलाव

Thu, 03 Apr 2025 12:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 03 Apr 2025 12:10 PM IST
सार

मौजूदा सत्र में यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को लगातार दो मैचों में जीत के बाद पहली बार मुंह की खानी पड़ी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम इस शिकस्त के साथ अंक तालिका के शीर्ष पायदान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट 1.149 ही रह गया।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs GT Result: Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans Key Highlights Points Table Update
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : PTI

विस्तार

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Team India: अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, वनडे और टी20 में द. अफ्रीका से होगा सामना
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी
मौजूदा सत्र में यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को लगातार दो मैचों में जीत के बाद पहली बार मुंह की खानी पड़ी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम इस शिकस्त के साथ अंक तालिका के शीर्ष पायदान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट 1.149 ही रह गया। वहीं, गुजरात चौथे स्थान पर चार अंक और 0.807 के नेट रन रेट के साथ है। पहले स्थान पर चार अंक और 1.485 के नेट रन रेट के साथ पंजाब किंग्स है।
विज्ञापन

आईपीएल 2025 की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 1.485
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 1.320
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 4 1.149
गुजरात टाइटंस 3 2 1 4 0.807
मुंबई इंडियंस 3 1 2 2 0.309
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 1 2 2 -0.150
चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 2 -0.771
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.871
राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 2 -1.112
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 1 2 2 -1.428
विज्ञापन

गुजरात की पारी
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। भुवनेश्वर कुमार ने पांचवें ओवर में कप्तान को लिविंगस्टोन को कैच आउट कराया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा जोस बटलर ने संभाला। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस दौरान सुदर्शन सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वह 36 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाने में कामयाब हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शेरफेन रदरफोर्ड भी शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने बटलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर 73 और रदरफोर्ड 30 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोस हेजलवुड ने एक-एक विकेट चटकाया।

ताश के पत्तों की तरह ढहा आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम
इससे पहले गुजरात की घातक गेंदबाजी के आगे आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। उनके लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 33 और टिम डेविड ने 32 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली सात, फिल सॉल्ट 14, देवदत्त पडिक्कल चार, रजत पाटीदार चार और क्रुणाल पांड्या पांच रन बनाकर आउट हुए। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन और साई किशोर ने दो विकेट झटके। अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब के खिलाफ मुकाबले में बतौर कप्तान वापसी करेंगे संजू सैमसन, BCCI से मिली विकेटकीपिंग की इजाजत    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed