फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs RR: Jofra Archer achieved a milestone by dismissing Tim Seifert on first ball equaling Shami's record

KKR vs RR: टिम सीफर्ट को पहली गेंद पर आउट कर आर्चर ने हासिल किया कीर्तिमान, शमी के खास रिकॉर्ड की बराबरी की

Sun, 19 Apr 2026 06:58 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 19 Apr 2026 06:58 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने केकेआर के बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पहली ही गेंद पर आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। 

विज्ञापन
KKR vs RR: Jofra Archer achieved a milestone by dismissing Tim Seifert on first ball equaling Shami's record
टिम सीफर्ट और जोफ्रा आर्चर - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। आर्चर ने मोहम्मद शमी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जोफ्रा आर्चर ने केकेआर की पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। आईपीएल में यह पांचवां मौका है, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है।
विज्ञापन

मौजूदा सीजन में तीसरी बार आर्चर ने पहली गेंद पर लिया विकेट
आर्चर इस लीग में पारी की पहली गेंद पर सर्वाधिक बार विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। आर्चर के अलावा मोहम्मद शमी ने भी आईपीएल पारी की पहली गेंद पर पांच बार बल्लेबाजों को आउट किया है। आईपीएल 2026 में यह तीसरा मौका रहा जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला। इससे पहले, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिल सॉल्ट को पहली ही गेंद पर आउट किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्चर ने अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिम सीफर्ट के साथ-साथ केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रहाणे को नांद्रे बर्गर ने जीरो पर आउट किया। आईपीएल इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2014 में गौतम गंभीर और जैक कैलिस जीरो पर आउट हुए थे।
विज्ञापन

राजस्थान की पारी 
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने आरआर को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़े। वैभव ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। हालांकि, वैभव-यशस्वी के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। ध्रुव जुरेल (5 रन), रियान पराग (12 रन), हेटमायर (15 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed