KKR vs MI: कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया, 16वें ओवर में 35 रन जड़ पैट कमिंस ने दिलाई आसान जीत
इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसके चार मैचों के बाद तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम तीन में से तीनों मैच हारकर नौवें नंबर पर पहुंच गई है।
विस्तार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमिंस 15 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
Pat Cummins finishes things off in style!
Also brings up the joint fastest half-century in #TATAIPL off 14 deliveries.#KKR win by 5 wickets with 24 balls to spare.विज्ञापन विज्ञापन
Scorecard - https://t.co/22oFJJzGVN #KKRvMI #TATAIPL pic.twitter.com/r5ahBcIWgR — IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2022
यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा। आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड पी परमेश्वरन के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 37 रन लुटाए थे। इसके अलावा हर्षल पटेल ने पिछले सीजन यानी 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 रन लुटाए थे। इसके बाद डेनियल सैम्स का नंबर आता है।
पैट कमिंस और डेनियल सैम्स
प्वाइंट्स टेबल क्रेडिट: अमर उजाला
मुंबई की पारी के आखिरी ओवर में कीरोन पोलार्ड का तूफान देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव आखिरी ओवर में आउट हुए। इसके बाद पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने कमिंस के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर दो रन , पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। पोलार्ड ने कमिंस के इस ओवर में 23 रन बटोरे। पोलार्ड पांच गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
पोलार्ड और तिलक वर्मा
ब्रेविस को वरुण चक्रवर्ती ने सैम बिलिंग्स के हाथों स्टंप आउट कराया। मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन 21 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने श्रेयस के हाथों कैच कराया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला। उन्होंने युवा तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने स्काई शॉट समेत मैच में कई बेहतरीन शॉट्स लगाए।
बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी खराब रही। 16 रन पर टीम को पहला झटका लगा। अजिंक्य रहाणे सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी छह गेंदों पर 10 रन ही बना सके। सैम बिलिंग्स ने वेंकटेश के साथ मिलकर जरूर साझेदारी निभानी चाही, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बिलिंग्स 12 गेंदों पर 17 रन बना कर आउट हुए। नीतीश राणा एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल पांच गेंदों पर 11 रन बना सके।
सूर्यकुमार यादव
वेंकटेश अय्यर