फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 9 match preview: KKR VS KXIP

घरेलू मैदान पर केकेआर का पलड़ा भारी

Wed, 04 May 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 9 match preview: KKR VS KXIP

दो बार चैंपियन रही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने अपने सात में से छह मैच दूसरी टीमों के घरेलू मैदानों पर खेले हैं। बुधवार को वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ फिर अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर लौट रही है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ पांच विकेट की जीत से केकेआर के खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा हुआ है।,

विज्ञापन


गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा की सलामी जोड़ी के अलावा ऑलराउंडर यूसुफ पठान और आंद्रे रसेल भी हैं जिन्होंने बंगलोर के खिलाफ हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया। एक समय टीम को 44 गेंदों पर 96 रन चाहिए थे तब आंद्रे रसेल ने 24 गेंदों पर 39 और यूसुफ ने 29 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


उधर नए कप्तान मुरली विजय के नेतृत्व में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी प्रदर्शन में सुधार करती नजर आ रही है। छह में से पांच मैच हारने के बाद सीजन के मध्य में टीम ने मुरली विजय को कमान सौंपी है ताकि डेविड मिलर पर अतिरिक्त भार कुछ कम किया जा सके। किंग्स इलेवन पंजाब ने गुजरात लायंस के खिलाफ 156 रनों का बचाव करते समय एक समय शीर्ष पर चल रही टीम लायंस के 57 रनों पर छह विकेट ले लिए थे जिसमें अक्षर पटेल ने हैट्रिक लेते हुए 21 रन देकर चार विकेट लिए थे। पंजाब की टीम गुजरात से 23 रनों से जीती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉन मार्श की खल सकती है पंजाब को कमी

IPL 9 match preview: KKR VS KXIP

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज शॉन मार्श पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल भी फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में पंजाब को अपनी रणनीति नए सिरे से बनानी होगी। मार्श ने छह मैचों में 159 रन बनाए थे। पंजाब को निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के फरहान बेहरदिन को उतारा जा सकता है।

ईडन की पिच स्पिनरों की मददगार है और ऐसे में अक्षर पटेल की कोशिश केकेआर के तूफानी बल्लेबाजों आंद्रे रसेल और यूसुफ पठान पर अंकुश लगाने की होगी। शुरुआत में किंग्स इलेवन को उसके गेंदबाजों ने बेहद निराश किया था लेकिन नए कप्तान मुरली विजय ने पावरप्ले में पांच गेंदबाजों को आजमाकर लायंस की टीम की रिदम तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed