KKR vs DC Live Streaming: केकेआर के विजयी रथ को रोकने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 19वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। डबल हेडर के पहले मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 19वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। डबल हेडर के पहले मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। कोलकाता की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी तो वहीं दिल्ली की टीम लगातार दो हार के बाद विजय रथ पर सवार होना चाहेगी। अंक तालिका में केकेआर शीर्ष पर काबिज है तो वहीं दिल्ली की टीम सातवें स्थान पर है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार यानी 10 अप्रैल को मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच?
कोलकाता और दिल्ली के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगी कोलकाता और दिल्ली की भिड़ंत?
कोलकाता और दिल्ली मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे जबकि पहली गेंद साढ़े तीन बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
कोलकाता और दिल्ली मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
संभावित एकादश:
कोलकाता नाइट राइडर्स:
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती
दिल्ली कैपिटल्स:
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नोर्त्जे