फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR Rinku says Raina advice me to play freely in ipl

आईपीएल में रैना की सलाह पर चलेंगे रिंकू, बोले- जैसा भाई ने कहा है वैसा करुंगा

Fri, 23 Mar 2018 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
KKR Rinku says Raina advice me to play freely in ipl
रिंंकू और रैना - फोटो : file

कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी से करार करने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अपने आदर्श सुरेश रैना की सलाह पर खुलकर खेलने की कोशिश करेंगे। अलीगढ़ के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू को दो बार की चैंपियन केकेआर ने 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है जो उनके बेस प्राइज से चार गुना अधिक है।

विज्ञापन


रिंकू के पिता एक एलपीजी कंपनी में डिलिवरी का काम करते हैं। एलपीजी कंपनी के गोडाउन में दो कमरे के मकान में रहने वाले रिंकू को रैना ने बधाई संदेश भेजा था। एक साक्षात्कार में रिंकू ने कहा, ‘रैना भाई ने कहा था कि बिंदास खेलना, ज्यादा दबाव मत लेना। मेरे लिए यह खास था।’ मैंने कभी सोचा नहीं था कि 80 लाख रुपये मिलेंगे। मुझे लगा था कि 30-35 लाख रुपये मिलेंगे।’ 20 साल के रिंकू ने जब घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था, उस समय उन्हें रैना ने एक जोड़ी ग्लव्स और बल्ला भेंट किया था। 
विज्ञापन


आईपीएल में खेलने वाले अलीगढ़ के पहले क्रिकेटर हैं रिंकू
रिंकू आईपीएल में खेलने वाले अलीगढ़ के पहले क्रिकेटर हैं। आईपीएल में पदार्पण के साथ रिंकू की जिंदगी ही बदल गई। अब उनका परिवार एलपीजी गोडाउन से अपने घर में जा रहा है। बकौल रिंकू, ‘हम अपने नए घर में जाएंगे जो दो महीने में तैयार हो जाएगा।’ पिछले सीजन में नौ रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में रिंकू ने 49 की औसत से 692 रन बनाए थे। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ जोड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed