{"_id":"6814a7304e5ffa8ad70bb389","slug":"kkr-captain-ajinkya-rahane-reiterated-his-desire-to-make-a-comeback-to-the-indian-team-once-again-ipl-2025-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: भारतीय टीम में वापसी के लिए अब भी उत्सुक हैं केकेआर के कप्तान रहाणे, बोले- भूख और जुनून बाकी है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: भारतीय टीम में वापसी के लिए अब भी उत्सुक हैं केकेआर के कप्तान रहाणे, बोले- भूख और जुनून बाकी है
Fri, 02 May 2025 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 May 2025 04:36 PM IST
सार
रहाणे घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए उन्होंने दम दिखाया है। रहाणे मौजूदा आईपीएल सीजन में 10 मैचों में 297 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : PTI
विस्तार
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। रहाणे का कहना है कि वह राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर उत्सुक हैं क्योंकि उनमें अभी भी रन बनाने की भूख और जुनून बाकी है। रहाणे एक समय में भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान थे, लेकिन उन्होंने देश के लिए आखिरी बार 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर मुकाबला खेला था।
विज्ञापन
घरेलू क्रिकेट में दिखाया है दम
रहाणे घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए उन्होंने दम दिखाया है। रहाणे मौजूदा आईपीएल सीजन में 10 मैचों में 297 रन बना चुके हैं। रहाणे ने कहा कि उनके अंदर भारतीय टीम के लिए भूख, इच्छा और जुनून अभी भी बाकी है। रहाणे के लिए गौरव का सबसे बड़ा क्षण शायद 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा था जिसमें उन्होंने चोटों से जूझ रही टीम का नेतृत्व करते हुए भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी।

क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं रहाणे
रहाणे ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, हां, मैं फिर से भारतीय टीम में जगह बनाना चाहता हूं। मेरी इच्छा, भूख, जज्बा पहले की तरह बरकरार है। मैं अब भी पहले की तरह फिट हूं। मैं एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना चाहता हूं और अभी मेरा ध्यान केवल आईपीएल पर है। इसके बाद देखते हैं कि भविष्य में क्या होता है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो कभी हार नहीं मानता। मैं हमेशा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मैं मैदान पर 100 प्रतिशत से अधिक देता हूं। यह उन चीजों से जुड़ा है जो मेरे नियंत्रण में हैं। मैं घरेलू क्रिकेट भी खेल रहा हूं और इस समय मैं वास्तव में अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं।
ये भी पढ़ें: GT vs SRH Playing 11: करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, गिल की फिटनेस पर होंगी नजरें

रहाणे ने 2011 में किया था डेब्यू
रहाणे ने 2011 में डेब्यू किया था और वह तीनों प्रारूप मिलाकर भारत के लिए 195 मैच खेल चुके हैं। रहाणे ने भारत के लिए खेलते हुए 8414 रन बनाए हैं। रहाणे के नेतृत्व में केकेआर की टीम खिताब का बचाव करने उतरी है और अभी प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है। उन्होंने कहा, हर सुबह जब मैं उठता हूं तो यही सोचता रहता हूं कि मैं कौन से लक्ष्य हासिल करना चाहता हूं। मेरे लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से बढ़कर कुछ नहीं है। मैं फिर से भारतीय जर्सी पहनना चाहता हूं। जब कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा होता है तो मैं एक दिन में दो से तीन सत्र तक अभ्यास करता हूं। मुझे लगता है कि अभी मेरे लिए खुद को फिट रखना वास्तव में काफी महत्वपूर्ण है।