फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR bowling coach Bharat Arun said team are not too worried about their opening match defeat in IPL 2025

KKR vs RR: पहले मैच में हार से ज्यादा चिंतित नहीं है केकेआर, गेंदबाजी कोच भरत बोले- मजबूत वापसी करेंगे

Tue, 25 Mar 2025 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स को आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2025 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम का सामना अब बुधवार को दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। 

विज्ञापन
KKR bowling coach Bharat Arun said team are not too worried about their opening match defeat in IPL 2025
केकेआर बनाम आरसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि टीम आईपीएल 2025 के पहले मैच में मिली हार से ज्यादा चिंतित नहीं है और वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को मजबूत वापसी करेगी। केकेआर को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सात विकेट से हार मिली थी, जबकि राजस्थान को भी शुरुआती मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया था। 
विज्ञापन

अब राजस्थान से होगा मुकाबला 
केकेआर और राजस्थान के बीच बुधवार को गुवाहाटी में मुकाबला होगा। मैच से पहले भरत अरुण ने कहा, टीम के तौर पर हम पहले मैच में मिली हार से ज्यादा चिंतित नहीं है। पहला मैच जीतना हमेशा अच्छा होता है, इससे आपको लय मिलतली है, लेकिन हमें पहले मैच से कई सकारात्मक चीजें मिली। हमें कुछ सीख भी मिली। अगर हमने अंत में ज्यादा विकेट नहीं गंवाए गोते तो हम और रन बना सकते थे। हमारे पास गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करने का मौका रहेगा। लेकिन यह टीम इन चीजों से चिंतित नहीं है। हम पिछले मैच से सीखेंगे और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। 

ये भी पढ़ें: RR vs KKR Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे केकेआर और राजस्थान, जॉनसन की जगह नॉर्त्जे को मिलेगा मौका?
विज्ञापन
विज्ञापन

रसेल-रिंकू की फॉर्म से नहीं चिंतित
अरुण को इस बात की भी चिंता नहीं है कि बड़े शॉट खेलने वाले आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह केकेआर की पारी में ज्यादा योगदान नहीं दे सके जिससे टीम आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। आरसीबी ने इस लक्ष्य को 22 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। अरुण ने कहा, खेल में असफलता मिलती है। आप जितनी बार असफल होते हैं, उतनी बार सफल होते हैं। रसेल चैंपियन खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि उनके दिमाग में यह बात चल रही होगी कि वे पिछले मैच में असफल रहे और वे हर मैच में खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं। हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि वे राजस्थान के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रिंकू ने टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की है और हम उनके फॉर्म को लेकर भी चिंतित नहीं हैं। 
विज्ञापन

भरत अरुण के अनुसार आईपीएल में सभी टीमें संतुलित हैं और जो टीम महत्वपूर्ण पल में बेहतर करेगी वो जीतेगी। उन्होंने कहा, हर टीम बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम 250 प्लस रन बना रही हैं और इस लक्ष्य का पीछा भी कर रही हैं। आप ये नहीं कह सकते कि ये टीम इससे बेहतर है। सभी टीमें समान रूप से संतुलित हैं और बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी भी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed