फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kiwis to take on kuldeep and chahal with ipl experiences

कुलदीप के चक्रव्यूह को इस तरह तोड़ेंगे कीवी बल्लेबाज

Tue, 17 Oct 2017 03:52 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 17 Oct 2017 03:52 AM IST
विज्ञापन
kiwis to take on kuldeep and chahal with ipl experiences
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
भारत में न्यूजीलैंड की टीम पिछले साल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से हार गई थी। बाद में वह वन डे सीरीज बेहतर ढंग से खेली लेकिन उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस बार टीम इंडिया और आक्रामक ढंग से खेल रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वन डे में 4-1 से हराया है। लिहाजा इस बार न्यूजीलैंड को जीत के लिए काफी बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी। 
विज्ञापन

 

कुलदीप यादव से विशेष रणनी‌ति से निपटने की तैयारी  

kiwis to take on kuldeep and chahal with ipl experiences
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड के बहुत से खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि कुलदीप यादव बहुत बढ़िया चाइनामैन गेंदबाज है। उसने हाल में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। हम उसके खिलाफ विशेष रणनीति के साथ उतरेंगे। हम आईपीएल के अपने अनुभव की मदद से कुलदीप यादव की गेंदों का सामना करेंगे। विलियमसन ने कहा कि रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने पर उनको जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चहल-यादव की गेंदों का सामना आसान नहीं 

kiwis to take on kuldeep and chahal with ipl experiences
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
वर्तमान में टीम इंडिया के दो रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इस समय काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने 13 विकेट लिए हैं। विलियमसन ने कहा कि दोनों गेंदबाजों ने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की और टीम इं‌डिया में चुने गए। दोनों प्रतिभाशाली हैं। हम दोनों की गेंदों को समझ कर खेलेंगे। कीवी कप्तान ने कहा कि रिस्ट स्पिनर्स आपको स्कोर करने का अवसर भी देते हैं। 
 
विज्ञापन

मुख्य कीवी बल्लेबाजों के पास है आईपीएल का अनुभव 

kiwis to take on kuldeep and chahal with ipl experiences
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
उल्लेखनीय है कि विलियमसन सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। इसके अलावा उनकी टीम के अन्य सदस्य जैसे रॉस टेलर, मार्टिन गुप्तिल भी आईपीएल में खेलते हैं। विलियमस ने कहा कि हम दोनों रिस्ट स्पिनर्स को रहस्यमयी गेंदबाज समझकर नहीं खेलेंगे। 
 

विराट लगातार सातवीं सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे 

kiwis to take on kuldeep and chahal with ipl experiences
विराट और धोनी - फोटो : SELF
कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी है। कोहली की कैप्टनशिप में टीम इंडिया लगातार छह सीरीज जीत चुकी है। वह न्यूजीलैंड को हराकर लगातार सातवीं सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका को भारत का दौरा करना है। इसके बाद टीम इंडिया का विदेशी दौरा शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed