टी-20: पोलार्ड ने अपनी वर्ल्ड-XI में इन विस्फोटक खिलाड़ियों को जगह दी, लिस्ट में एमएस धोनी भी
World T20 XI: कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में वेस्टइंडीज टीम टी-20 विश्व कप में टाइटल डिफेंड करने उतरेगी। विंडीज टीम ने 2016 में हुए टी-20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Three from the West Indies, and a player each from India and Sri Lanka 🌟
Kieron Pollard’s top five players boast #T20WorldCup titles and outstanding records 🏆https://t.co/Lwivepgp9n— ICC (@ICC) October 6, 2021विज्ञापन
आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में पोलार्ड कहते हैं कि क्रिस गेल उनकी पहली पसंद हैं। गेल के पास दो टी-20 विश्व कप ट्रॉफी है और इस फॉर्मेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पोलार्ड कहते हैं कि गेल के नाम 14000 से ज्यादा टी-20 रन और 22 शतक हैं। वह इस फॉर्मेट के नंबर एक खिलाड़ी हैं।
विंडीज कप्तान कहते हैं कि नरेन किसी भी समय गेंदबाजी कर सकते हैं, चाहे वह पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) या डेथ ओवर हो। नरेन को सबमें महारत हासिल है। नरेन ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक 419 विकेट चटकाए हैं। विकेटकीपिंग के लिए पोलार्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट मानते हैं। अपने चौथे खिलाड़ी के रूप में विंडीज कप्तान ने धोनी का नाम लिया।
पोलार्ड कहते हैं कि पांचवां नंबर मेरा है। अगर यह वर्ल्ड टी-20 XI है तो मेरा रहना बनता है। मुझे खेलना ही होगा और मेरा रिकॉर्ड सब बयां करता है। पोलार्ड के नाम टी-20 में 300 विकेट और 11223 रन हैं। विंडीज कप्तान ने कहा कि यही मेरी टॉप पांच पिक हैं। ड्वेन ब्रावो मेरे अगले ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन मुझे पांच ही खिलाड़ी चुनना था।
कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में वेस्टइंडीज टीम टी-20 विश्व कप में टाइटल डिफेंड करने उतरेगी। विंडीज टीम ने 2016 में हुए टी-20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।