फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Pietersen To Lead England Legends in Road Safety World Series

सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज: इंग्लैंड लीजेंड्स टीम के खिलाड़ी पहुंचे रायपुर, पीटरसन हैं कप्तान

Fri, 26 Feb 2021 03:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Feb 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Kevin Pietersen To Lead England Legends in Road Safety World Series
केविन पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन पांच मार्च से रायपुर में शुरू हो रही 'अनअकैडेमी सड़क सुरक्षा विश्व क्रिकेट सीरिज' में इंग्लैंड लीजैंड्स के कप्तान होंगे जबकि खालिद महमूद बांग्लादेश लीजैंड्स की कप्तानी करेंगे। पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू होगार्ड, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, निक क्रॉम्पटन भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। वहीं, बांग्लादेश टीम में नफीस इकबाल, अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इंग्लैंड लीजेंड्स टीम के खिलाड़ी पहुंचे रायपुर
इंग्लैंड लीजेंड्स टीम के आठ खिलाड़ी राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। मोंटी पनेसर, मस्टर्ड फिलिप, रेयान जे, अली अबीर, क्रिस्टोफर पॉल, मैथ्यू जेम्स, जेम्स ट्रेडब्ल, जेम्स रिचर्ड टीम के प्लेयर राजधानी में हैं। जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का लिया गया कोरोना सैंपल 
राजधानी पहुंचने पर खिलाड़ियों का कोरोना सैंपल भी लिया गया। सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है। अभी सभी खिलाड़ियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। अगर  खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आते हैं तो वे मैच नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि इस टी-20 सीरिज का पहला सत्र 11 मार्च 2020 से खेला जाना था जो कोरोना महामारी के कारण चार मैचों के बाद रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी टीम इस प्रकार है:

इंग्लैंड लीजेंड्स
केविन पीटरसन, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, निक कॉम्पटन, क्रिस ट्रेमलेट, कबीर अली, साजिद महमूद, फिल मस्टर्ड, क्रिस शॉफिल्ड, जेम्स ट्रिडवेल, जोनाथन ट्रॉट, रयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, मैथ्यू होगार्ड और जेम्स टिंडल


बांग्लादेश लीजैंड्स: खालिद महमूद, नफीस इकबाल, मोहम्मद रफीक, अब्दुर रज्जाक, खालिद मसहूद, हनान सरकार, जावेद उमर, राजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर, मोहम्मद शरीफ मुश्फिकुर रहमान, ममूद रशीद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed