{"_id":"58b94e834f1c1ba064830c8b","slug":"kerala-high-court-sends-notice-to-bcci-on-petition-filed-by-cricketer-s-sreesanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत की याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने BCCI को दिया नोटिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत की याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने BCCI को दिया नोटिस
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
Updated Fri, 03 Mar 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे टीम इंडिया के गेंदबाज एस. श्रीसंत की याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को नोटिस भेजा है। श्रीसंत ने खुद पर से आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होनी है। आपको बता दें कि साल 2013 में आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और उनके दो अन्य साथियों जिनमें अजीत चंदीला और अंकित चवाण को हिरासत में लिया गया था। इन सभी को IPL के दौरान स्पॉटफिक्सिंग के आरोप में बीसीसीआई ने दोषी पाया था।
विज्ञापन
बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में ‘मकोका’ एक्ट के तहत स्पॉटफिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन