फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Keeping Kohli quiet would be key for success Says Steve Smith

स्मिथ ने बताया भारत के खिलाफ क्या होगा उनकी 'जीत का फॉर्मूला'

Sun, 10 Sep 2017 07:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 10 Sep 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Keeping Kohli quiet would be key for success Says Steve  Smith
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टीम इंडिया से पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दो-दो हाथ करने चेन्नई पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने रविवार को चेन्नई में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, भारत दौरा उनके लिए मुश्किल होने वाला है। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से शानदार क्रिकेट खेल रही है। उनका हालिया श्रीलंका दौरा भी बेहद सफल रहा है। इस बार दौरे पर सफल होने के उनका क्या फॉर्मूला होगा। इसका खुलासा भी उन्होंने किया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मिथ ने कहा, विराट के बल्ले को खामोश रखना ही सफलता की कुंजी होगा। कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 330 रन बनाए। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। इस दौरान विराट ने वनडे में 30 शतक जड़कर रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर ली। इस मामले में वो अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर(49) से पीछे हैं। 

 

करेंगे कोहली को शांत रखने की कोशिश

Keeping Kohli quiet would be key for success Says Steve  Smith
विराट कोहली - फोटो : social media
स्मिथ के नाम वनडे में केवल 8 शतक हैं। वह इस मामले में विराट से बहुत पीछे हैं। दोनों के बीच इस तरह के अंतर को स्मिथ ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं लेकिन उनका मानना है कि सीरीज जीत के लिए उन्हें विराट के बल्ले पर काबू रखना होगा। स्मिथ ने कहा, मैं शतकों के अंतर को  लेकर चिंतित नहीं हूं। हकीकत में वो एक शानदार बल्लेबाज हैं और उनका वनडे रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। आशा करता हूं कि हम सीरीज के दौरान हम जितना संभव होगा उन्हें शांत रखने की कोशिश करेंगे। यदि हम ऐसा कर सके तो हमें इस दौरे में निश्चित तौर पर सफलता हासिल कर सकेंगे। 

इस साल ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरा किया था तब बेंगलुरु टेस्ट में डीआरएस लेने के लिए स्मिथ ने मदद के लिए पवेलियन की ओर देखा था। इसके बाद इस पर बहुत विवाद हुआ और कोहली ने स्मिथ को चीटर तक कह डाला। लेकिन कंगारू कप्तान ने वादा किया है कि इस बार ऐसा कोई विवाद नहीं होगा। 

 

अश्विन-जडेजा की गैरमौजूदगी में भी टीम इंडिया के पास है अच्छा स्पिन आक्रमण

Keeping Kohli quiet would be key for success Says Steve  Smith
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ESPN
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को पहले तीन वनडे के लिए  टीम में शामिल नहीं किया है ऐसे में भारत के स्पिन आक्रमण को लेकर स्मिथ ने कहा, यह फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट से बिलकुल अलग है। अक्षर पटेल ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। चहल भी टीम में है। कुलदीप भी अच्छे गेंदबाज हैं। उनके पास काफी सक्षम स्पिन आक्रमण है और हमें बेहद सजगता से उनका सीरीज में सामना करना है। 
   
स्मिथ का मानना है कि उनकी वनडे टीम स्पिन गेंदबाजी का सामना बेहतर तरीके से करती है। हम टेस्ट टीम में स्पिन गेंदबाजी का सामना करना सीख रहे हैं और इसमें सुधार कर रहे हैं। हम यहां बांग्लादेश के चुनौतीपूर्ण दौरे के बाद पहुंचे हैं। स्मिथ ने कहा, हमारे खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी का सामना करना सीख रहे हैं। मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं कि वनडे क्रिकेट की पिचों में टेस्ट जितना गेंद स्पिन होगी या नहीं। हमें इसे देखकर ही परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालेंगे। 

कोच डेरल लेहमन के बांग्लादेश से स्वदेश वापसी पर उन्होंने कहा, यह दौरे पर आने से पहले ही तय था कि वह भारत दौरे पर नहीं आएंगे। यहां कोई मुद्दा नहीं है। डेविड साकेर हमारे साथ हैं । इस बात की छह महीने पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि वो इस सीरीज के लिए टीम के साथ नहीं होंगे और यहां साकेर ये भूमिका निभाएंगे। 

एडम जांपा उठाएंगें अनुभव का फायदा

Keeping Kohli quiet would be key for success Says Steve  Smith
एडम जंपा - फोटो : ESPN
स्मिथ ने आशा जताई कि उनके लेग स्पिनर एडम जांपा टीम के लिए सारीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिछले एक-दो सालों में उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है। हम जानते हैं कि हमारी जांपा से क्या अपेक्षाएं हैं। यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वो हमारे लिए सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

टीम के गेंदबाजी कंसल्टेंट पूर्व भारतीय ऑलराउंडर एस श्रीराम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, वो बहुत अच्छी हैं। उन्हें इन परिस्थितियों में क्रिकेट की बहुत अच्छी जानकारी है। उन्होंने खिलाड़ियों की मदद की है। उन्हें भारत के मैदानों के बारे में भी अच्छी जानकारी है। वो हमारे लिए बेहद मददगार साबित हो रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया अपने दौरे का आगाज 12 सितंबर को चेन्नई में बोर्ड प्रेसिटेंड इलेवन के खिलाफ चेन्नई में अभ्यास मैच के साथ करेंगे। इसके बाद पहला वनडे भी 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed