फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kedar jadhav has been ruled out of the odi series against sri lanka

INDvSL: टीम इंडिया को लगा जोरदार झटका, केदार जाधव वन-डे सीरीज से बाहर

Sun, 10 Dec 2017 08:49 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
kedar jadhav has been ruled out of the odi series against sri lanka
केदार जाधव - फोटो : ESPN

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज से पहले जोरदार झटका लगा है। ऑलराउंडर केदार जाधव वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तमिलनाडु के युवा वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि केदार जाधव को हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है। टीम इंडिया को पहले वन-डे में नियमित ओपनर शिखर धवन की सेवाएं मिलने की भी उम्मीद कम है क्योंकि वो बुखार से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन


पढ़ें--INDvSL: रोहित शर्मा की कप्तानी में रिकॉर्ड जीत हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया 
विज्ञापन
विज्ञापन


केदार जाधव की गैरमौजूदगी में पहले वन-डे में मनीष पांडे को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की उम्मीद है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला धर्मशाला में रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा पहली बार टीम की कमान संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: 'हिटमैन' इन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले वन-डे में संभाल सकते हैं मैदान

बता दें कि हाल ही में संपन्न तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 1-0 से जीता था।

श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed