फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs sri lanka first odi dharamsala preview

INDvSL: रोहित शर्मा की कप्तानी में रिकॉर्ड जीत हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया 

Sun, 10 Dec 2017 08:50 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sun, 10 Dec 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
India vs sri lanka first odi dharamsala preview
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज से कप्तान विराट कोहली फिलहाल रेस्ट पर हैं। तीन वन-डे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


रोहित की अगुवाई में मैदान में उतरने वाली टीम इंडिया को चौथे नंबर के बल्लेबाज की चिंता जरूर रहेगी। गौरतलब है कि अब तक टीम इंडिया को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कोई नियमित खिलाड़ी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


पढ़ें--श्रीलंका के खिलाफ पहली बार कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, जाने क्यों
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में टीम इंडिया और उसके कप्तान रोहित शर्मा को सीरीज के पहले मैच में चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी की खोज जरूर रहेगी। हालांकि यह मैच के दौरान ही देखने को मिलेगा कि रोहित चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए किसको उतारते हैं।

चौथे नंबर के बल्लेबाज की तलाश रहेगी तलाश

India vs sri lanka first odi dharamsala preview
विजयी टीम इंडिया - फोटो : BCCI

इस सीरीज के मुताबिक यह भी तय किया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी चौथे नंबर के लिए कौन अपना स्थान पक्का कर सकता है। ऐसे में टीम इंडिया सीरीज के पहले मैच में चौथे नंबर के बल्लेबाज की तलाश में रहेगी। इसके लिए दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे में से किसी एक खिलाड़ी को चौथे नंबर पर स्थान मिल सकता है।

वहीं, पहले वन-डे मैच में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और गेंदबाज सिद्धार्थ कौल का डेब्यू हो सकता है। मालूम हो कि इससे पहले धर्मशाला में हार्दिक पांडया का डेब्यू हो चुका है। बता दें कि अनिल कुंबले के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद पहला मैच धर्मशाला में हुआ था। रोहित शर्मा भी धर्मशाला से ही पहली बार टीम इंडिया की अगुवाई करने की शुरुआत करेगी। पहले वन-डे मैच में यदि टीम इंडिया जीतती है तो साल की अपनी 20वीं जीत हासिल करेगी।

वन-डे मैचों के इतिहास में 477वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

India vs sri lanka first odi dharamsala preview
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda

वहीं, वन-डे मैचों के इतिहास में 477वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी। धर्मशाला में टीम इंडिया का इस साल का यह 27वां मैच होगा। अब तक खेले गए 26 वन-डे मैच में से टीम इंडिया 19 मैच जीत चुका है। जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें एक मैच में कोई निर्णय नहीं हुआ था।

वहीं, धर्मशाला स्टेडियम में टीम इंडिया अपने करियर का 931वां मैच खेलेगी। अब तक खेले गए 930 मैचों में से टीम इंडिया 476 मैच जीत चुकी है, जबकि 407 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 7 मैच ड्रा रहा है, जबकि 40 मैच बिना किसी परिणाम के ही खत्म हो गए। 

वन-डे मैचों के लिए संभावित टीम:-
रोहित शर्मा (कप्तान),  शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांडया, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed