{"_id":"f24f6ae4e4a5a3563a4987e5d2918e20","slug":"kathy-cross-becomes-the-first-female-umpire-in-icc-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगी महिला अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगी महिला अंपायर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 31 Jan 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आपने क्रिकेट के मैदान पर पुरुषों को अंपायर के रूप में देखा है। लेकिन अब आप महिलाओं को भी अंपायरिंग करते देख सकेंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की कैथी क्रॉस को आईसीसी ने अपने अंपायरिंग पैनल में शामिल किया है। वह आईसीसी की अंपायरिंग पैनल में शामिल होने वाले पहली महिला अंपायर हैं।
उनका नाम एसोसिएट और संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के वार्षिक आकलन और चयन प्रक्रिया के बाद शामिल किया गया।
क्रॉस के अलावा 2014 के पैनल में निगेल मॉरिसन को समीर बांडेकर, मार्क हाथ्रोन, वायंड लॉउ, डेविड ओधिआंम्बो, बुद्धी प्रधान, सारिका सिवा प्रसाद, रिचर्ड स्मिथ, इयान रेमेज और कर्टनी यंग के साथ शामिल किया गया है।
विज्ञापन
56 साल की क्रॉस आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 3 से 6 तक के मैचों में अंपायरिंग कर सकेंगी। क्रॉस 2009 में ऑस्ट्रेलिया में हुई महिलाओं की वर्ल्ड कप और भारत में 2013 वर्ल्ड कप से भी जुड़ी रही हैं।
विज्ञापन
अपने चयन पर क्रॉस ने बताया कि वह पैनल में अपने चयन पर बेहद उत्साहित हैं।
आईसीसी की अंपायरों की अंतरराष्ट्रीय एसोसिएट और एफिलिएट पैनल के अंपायर एसोसिएट और एफिलिएट सदस्यों के बीच मुकाबले में अंपायरिंग कर सकते हैं।