फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karun Nair wants to maintain form of domestic cricket in IPL 2025 as well expressed desire to win title for DC

Karun Nair: घरेलू क्रिकेट का फॉर्म IPL में भी बरकरार रखना चाहते हैं नायर, दिल्ली को खिताब दिलाने की जताई इच्छा

Sun, 16 Mar 2025 05:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 16 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने टीम को खिताब जिताने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट का फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Karun Nair wants to maintain form of domestic cricket in IPL 2025 as well expressed desire to win title for DC
करुण नायर - फोटो : BCCIDOMESTIC/X (screengrab)

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज होगा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने टीम को खिताब जिताने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट का फॉर्म आईपीएल में भी बरकरार रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal: कुलदीप यादव के लिए खुश हैं युजवेंद्र चहल, भारतीय टीम में वापसी पर कही ये बात; जानें क्या कहा
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में जमकर गरजा नायर का बल्ला
नायर घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में नौ मैच में 389.50 की औसत से 779 रन बनाए जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी अपनी यह फॉर्म जारी रखी और 57.33 की औसत से 860 रन बनाए जिसमें चार शतक शामिल हैं। उन्होंने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में नाबाद 132 रन बनाकर अपनी टीम को चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी आईपीएल से पहले उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा।

दिल्ली को जिताना चाहते हैं खिताब
नायर ने कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी करके वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं टीम से जुड़ने और खेलने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं प्रत्येक मैच को पिछले मैच की तरह महत्वपूर्ण मानकर चलूंगा। मैंने बहुत अधिक बदलाव नहीं किये और केवल प्रक्रिया पर भरोसा रखा तथा पूरे सत्र के दौरान ऐसा करना जारी रखा। इस सत्र के लिए यही मेरी रणनीति थी। मैं जितनी जल्दी हो सके अपनी प्रक्रिया, अपनी लय हासिल कर लूंगा और मैं जल्दी अच्छी शुरुआत करना चाहूंगा और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा मैं बेहतर होने की कोशिश करूंगा। मैंने जो एकमात्र चीज की है वह स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालना है। मैंने अपने खेल में कुछ शॉट् जोड़े और जरूरत पड़ने पर उन्हें आजमाने का आत्मविश्वास बनाया। मैं अब तनावमुक्त रहने की भी कोशिश करता हूं।
विज्ञापन

अक्षर की तारीफ में पढ़े कसीदे
इस दौरान नायर ने दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल की ही जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, अक्षर लंबे समय से खेल रहा है और वह शानदार कप्तान साबित होगा। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो खेल के प्रत्येक पहलू के बारे में अच्छी तरह से जानता है और प्रत्येक की स्थिति और भूमिका को समझता है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

केएल राहुल पर भी बोले नायर
नायर आगामी सत्र में भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के साथ खेलने को लेकर भी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मैं राहुल के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। हम शुरू से साथ में खेलते रहे हैं। उसने आईपीएल के पिछले कुछ सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं उसके साथ एक टीम में खेलने को लेकर खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला खिताब जीतने में सफल रहेगी।

ये भी पढ़ें: WPL Final 2025: लैनिंग और शेफाली का विकेट गिरना मुंबई इंडियंस के लिए रहा फायदेमंद, कोच एडवडर्स ने दिया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed