फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuzvendra Chahal said he is happy to see Kuldeep Yadav excel in Indian team and hailed him best wrist-spinner

Yuzvendra Chahal: कुलदीप यादव के लिए खुश हैं युजवेंद्र चहल, भारतीय टीम में वापसी पर कही ये बात; जानें क्या कहा

Sun, 16 Mar 2025 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

आईपीएल 2025 सीजन से पहले चहल ने कहा कि भारतीय टीम में वापसी उनके हाथ में नहीं है। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि इस वक्त कुलदीप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कलाई के स्पिनर हैं और उनका प्रदर्शन आईपीएल तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिख रहा है।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal said he is happy to see Kuldeep Yadav excel in Indian team and hailed him best wrist-spinner
कुलदीप यादव - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि वह कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के लिए काफी खुश हैं और फिलहाल भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि यह उनके हाथ में नहीं है। कुछ वर्ष पहले तक चहल और कुलदीप की जोड़ी काफी प्रसिद्ध थी जिसे 'कुल-चा' के नाम से पुकारा जाता था। कुलदीप अभी भी भारतीय टीम के सक्रिय सदस्य हैं, लेकिन चहल ने भारत के लिए आखिरी बार अगस्त 2023 में खेला था। 
विज्ञापन

चहल ने कुलदीप को बताया सर्वश्रेष्ठ कलाई का स्पिनर 
आईपीएल 2025 सीजन से पहले चहल ने कहा कि भारतीय टीम में वापसी उनके हाथ में नहीं है। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि इस वक्त कुलदीप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कलाई के स्पिनर हैं और उनका प्रदर्शन आईपीएल तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिख रहा है। चहल से जब भारतीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जो मेरे हाथ में नहीं है उसके बारे में मैं नहीं सोचता। अभी कुलदीप दुनिया के नंबर 1 कलाई के स्पिनर हैं। यह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में उनकी गेंदबाजी से पता चलता है।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित को टेस्ट कप्तान बनाए रखने में बीसीसीआई में नहीं बन पा रही एक राय? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

चहल बोले- हम दोनों एक दूसरे पर करते हैं भरोसा 
चहल ने इस दौरान कुलदीप के साथ अपने बॉन्ड पर भी चर्चा की और कहा कि वह कुलदीप के साथ गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। चहल ने कहा कि उनका और कुलदीप का दृष्टिकोण एक जैसा है क्योंकि वे आक्रामक गेंदबाज हैं। चहल ने यह भी कहा कि मैदान पर वे हमेशा एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा, मुझे कुलदीप के साथ गेंदबाजी करना बहुत पसंद है। हम मैदान पर और मैदान के बाहर एक बेहतरीन बॉन्डिंग का आनंद लेते हैं। यह दिखता है। उनके साथ गेंदबाजी करना मजेदार था क्योंकि गेंदबाजी के प्रति हमारा दृष्टिकोण एक जैसा है। हम दोनों को आक्रमण करना पसंद है। यह साझेदारी वाली गेंदबाजी भी थी। हम हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा करते थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'मेरे पसंदीदा छोले भटूरे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं', प्रसारकों पर भड़के कोहली; सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

चहल और कुलदीप ने एक साथ 37 वनडे मैच खेले हैं और 130 विकेट लिए हैं। दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे, जबकि चहल इस बार पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed