फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karnataka qualified for final after beat maharashtra in vijay hazare trophy

विजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में पहुंची कर्नाटक, ये दो खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

Sat, 24 Feb 2018 06:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Karnataka qualified for final after beat maharashtra in vijay hazare trophy
Mayank Agarwal

कप्तान करुण नायर और मयंक अग्रवाल के शानदार अर्धशतकों की बदौलत कर्नाटक की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। सेमीफाइनल में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को नौ विकेट से हराया। सेमीफाइनल की जंग में महाराष्ट्र की टीम 44.3 ओवर में 160 रन बनाकर सिमट गई थी। वहीं कर्नाटक ने सलामी बल्लेबाजों के दम पर निर्धारित लक्ष्य को 30.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन


इस मैच के हीरो रहे कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 86 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन और कप्तान करुण नायर ने 90 गेंदों में दस चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली। मयंक अग्रवाल इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 633 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान महाराष्ट्र की पूरी टीम 44.4 ओवर में सिर्फ 160 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र की तरफ से एसएस मुंडे ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। वहीं एन एस शेख ने 42 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। इसके अलावा महाराष्ट्र के कुल 7 बल्लेबाज अपने व्यक्तिगत स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील नहीं कर पाए।

Karnataka qualified for final after beat maharashtra in vijay hazare trophy
karun nair

गेंदबाजी की बात करें तो कर्नाटक की तरफ से के गौथम और एम प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। दोनों के खाते में क्रमश: तीन और दो विकेट आए। इसके अलावा टी प्रदीप, आरजी मोरे और एस गोपाल को भी एक-एक विकेट मिला।

महाराष्ट्र की टीम ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं किया। महाराष्ट्र के गेंदबाज सत्यजीत बच्चव के खाते में एकमात्र विकेट आया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को नाइक के हाथों के कैच आउट करवाया था।

इसके अलावा महाराष्ट्र के अन्य पांच गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे। अब दूसरे फाइनलिस्ट के लिए रविवार को आंध्रा और सौराष्ट्र के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम का मुकाबला फाइनल में कर्नाटक से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed