coronavirus: BCCI के बाद अब कर्नाटक क्रिकेट संघ ने खोली तिजोरी, एक करोड़ रुपये की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को 1 करोड़ रुपये देगा। कोविड-19 महामारी के खिलाफ यह क्रिकेट बोर्ड केंद्र और राज्य सरकार को 50-50 लाख रूपये दान करेगा। केएससीए प्रवक्ता ने कहा, ‘केएससीए बीसीसीआई के जरिए प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष में 50 लाख रूपये और मुख्यमंत्री कर्नाटक सरकार राज्य राहत कोष में 50 लाख रूपये का योगदान करना चाहता है। यह दान केंद्र और राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और भारतीय नागरिकों की रक्षा करने तथा कोविड-19 से निपटने के लिए अनुसंधान को प्रोत्साहित करने में योगदान देने के लिए है। हम अन्य जरूरी सहयोग मुहैया कराने के लिये भी प्रतिबद्ध हैं।’
BCCI ने दिए 51 करोड़
दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड BCCI ने शनिवार को 51 करोड़ रूपये का दान दिया था। 2 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेटवर्थ वाले BCCI को बीते दिनों ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। तमाम खेल प्रेमी यह जानना चाहते थे कि आखिर संकट की इस घड़ी में भारतीय क्रिकेट बोर्ड आगे क्यों नहीं आ रहा। केएससीए के अलावा कुछ अन्य राज्य संघों जैसे बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है।
NEWS : BCCI to contribute INR 51 crores to Prime Minister @narendramodi ji's Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations Fund
विज्ञापन विज्ञापन
More details here - https://t.co/kw1yVhOO5o pic.twitter.com/RJO2br2BAo — BCCI (@BCCI) March 28, 2020