फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil dev says virats not brave statement is weak Dhoni and shastri shuld uplift teams moral

T20 World Cup: विराट के बयान से खुश नहीं हैं कपिलदेव, धोनी और शास्त्री से टीम का मनोबल बढ़ाने को कहा

Mon, 01 Nov 2021 06:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 06:47 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हार के बाद विराट कोहली के बयान को कमजोर बताते हुए कपिल देव ने कहा है कि रवि शास्त्री और धोनी को टीम का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। 

विज्ञापन
Kapil dev says virats not brave statement is weak Dhoni and shastri shuld uplift teams moral
कपिलदेव ने विराट के बयान को कमजोर बताया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार से सभी फैंस और खिलाड़ी काफी निराश हैं। मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जो बयान दिया उससे भी उनकी निराशा साफ झलक रही थी। विराट ने कहा कि हमारी टीम मैदान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दौरान पूरी बहादुरी के साथ नहीं खेल सकी। इसी वजह से भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। अब दिग्गज खिलाड़ी कपिलदेव ने विराट के इस बयान को कमजोर बताया है। उन्होंने कहा कि टीम के कोच रवि शास्त्री और मेंटर धोनी को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में  भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ियों दुबई में भारत के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों की सोच में बदलाव जरूरी
कपिलदेव ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा "निश्चित रूप से यह विराट जैसे बड़े खिलाड़ी से काफी कमजोर बयान है। हम सभी जानते हैं और हमारा मानना है कि उनके अंदर टीम के लिए मैच जीतने की भूख है, लेकिन यदि टीम की बॉडी लैंग्वेज और कप्तान के सोचने का तरीका ऐसा है तो ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का मूड बेहतर करना बहुत मुश्किल होगा।" विराट ने कहा था कि उनकी टीम के खिलाड़ी गेंद, बल्ले और बॉडी लैंग्वेज के साथ सही खेल नहीं दिखा पाए और वो बहादुरों की तरह नहीं खेले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री और धोनी को टीम का मनोबल उठाने की जरूरत
कपिल देव ने आगे कहा "मैं अपने दोस्त शास्त्री और धोनी से अपील करूंगा कि इन हालातों में टीम को ऊपर उठाएं। यह धोनी का काम है कि खिलाड़ियों से बात करें और उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं।" अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी तीनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड के हरा दे। इस पर कपिल ने कहा कि अगर आपको किसी दूसरे के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ रहा है तो मैं इसे पसंद नहीं करता। अगर आपको सेमीफाइनल में पहुंचना है तो अपने खेल के दम पर पहुंचें। मुझे नहीं लगता कि अपनी उम्मीदें किसी और पर थोपना अच्छी बात है। 


बड़े खिलाड़ियों की हो सकती है टीम से छुट्टी
कपिल ने आगे कहा "जब आप अच्छा करते हो तो सब तारीफ करते हैं, लेकिन कुछ बड़े खिलाड़ियों को लेकर चयनकर्ताओं को बड़े फैसले लेने होंगे। क्या बेहतर खेल दिखाने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। यदि ये बड़े खिलाड़ी रन नहीं बनाएंगे तो उनकी आलोचना होगी।" हालांकि कपिल ने अपने बयान में किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed