{"_id":"d1b0bb0a58aac0e2e10635c8db3b063d","slug":"kapil-dev-says-never-met-to-dawood-ibrahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेसिंग रूम में दाऊद इब्राहिम, कपिल देव ने भगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ड्रेसिंग रूम में दाऊद इब्राहिम, कपिल देव ने भगाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कपिल देव ने एक बार डॉन दाऊद इब्राहिम को डांटकर भगा दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, 1983 में अपनी अगुवाई में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि उन्होंने एक शख्स को भगाया जरूर था, लेकिन उन्हें बाद में बताया गया कि वह दाऊद है।
विज्ञापन
कपिल देव के बारे में उनकी टीम के साथी रहे दिलीप वेंगसरकर ने कहा था कि माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम में आया और उसने महंगे गिफ्ट और कार तोहफे में देने की बात भी कही थी। हालांकि टीम ने उसके ऑफर को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, दिलीप वेंगसरकर ने एक कार्यक्रम में दाऊद इब्राहिम और कपिल देव के बीच मुलाकात के बारे में खुलासा किया था।
कपिल ने वेंगसरकर के बयान के बाद कहा कि उन्होंने 1987 में शारजाह में भारतीय ड्रेसिंग रूम में टहल रहे दाऊद इब्राहिम को डांटकर भगा दिया था।
उन्होंने कहा, "हां, मुझे याद है कि एक शख्स शारजाह में मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में टहल रहा था और वह खिलाड़ियों से बात करना चाहता था। लेकिन मैंने उसे तुरंत ड्रेसिंग रूम से चले जाने को कहा।"
कपिल देव ने कहा, "मेरी बात सुनकर वह किसी कोई बात कहे बगैर वहां से चला गया।" भारतीय टीम में कपिल देव के साथी रहे मनोज प्रभाकर ने उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था तो वह कैमरे के सामने ही रो पड़े थे।