फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil dev says Celebrate Harmanpreet Kaur, don’t compare her with me

कपिल देव ने कहा, हरमनप्रीत की मुझसे तुलना गलत, उनकी पारी को सेलिब्रेट कीजिए

Sun, 23 Jul 2017 04:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 23 Jul 2017 04:39 AM IST
विज्ञापन
Kapil dev says Celebrate Harmanpreet Kaur, don’t compare her with me
कपिल देव - फोटो : getty

महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। अपनी इस पारी में हरमन ने कंगारुओं के छक्के छुड़ा दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 20 चौके और 7 छक्के जड़े। जिस निडर और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की उससे प्रशंसकों के मन में 1983 के विश्वकप में तत्कालीन कप्तान कपिल देव की जिंबाब्वे के खिलाफ खेली नाबाद 175 रन की पारी की याद आ गई। लोगों ने 'पंजाबी शेरनी' हरमनप्रीत की तुलना 'हिरयाणा हरिकेन' कपिल देव से करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट कर हमनप्रीत और कपिल की तस्वीर साझा की। इसके अलावा जाने माने कॉमेंट्रेटर हर्षा भोगले और एलन विलकिन्स ने भी कपिल और हरमनप्रीत की पारी की तुलना की। 
विज्ञापन

 


लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को विश्वचैंपियन बनाने वाले कपिल देव ने सामने आकर कहा, हरमनप्रीत की पारी और मेरी पारी की तुलना नहीं करना चाहिए। उनके खेल का आनंद उठाइए।

कपिल ने कहा, मुझे तो लग रहा है कि टीम इंडिया ने पहले ही विश्वकप जीत लिया है। हालांकि अभी इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला जाना है। मेरे ओर से उन्हें शुभकामनाएं। 


कपिल ने कहा दोनों पारियों की तुलना करना गलत है आप इन दो पारियों की तुलना नहीं कर सकते। वर्तमान में आप गुजरे हुए समय को वापस नहीं ला सकते।  हमें हरमनप्रीत की पारी को सेलिब्रेट करना चाहिए। 
   
हरमनप्रीत ने जिस धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की उसके बाद सोशल मीडिया में उनको बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई। क्या आम क्या खास हर कोई टीम इंडिया और खासकर हरमनप्रीत की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा था। लोग यह भी कह रहे थे कि जिस तरह 1983 के विश्वकप ने भारत में क्रिकेट की तस्वीर बदली थी कुछ ऐसी ही आशा की जा रही है कि इस विश्वकप के बाद भारत में महिला क्रिकेट में भी व्यापक बदलाव आएगा। 
  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed