फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kapil dev blast on team india s efforts

टीम इंडिया पर भड़के कपिल, गांगुली ने दिए कुछ सुझाव

Mon, 04 Aug 2014 05:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Aug 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
kapil dev blast on team india s efforts

टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद जहां वापसी के लिए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम को एक उपयोगी सलाह दी है। तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के एक और पूर्व कप्तान कपिल देव ने इस हार पर खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा है।

विज्ञापन


लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतकर भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन साउथम्पटन में खेले गए तीसरे मैच में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से जहां इंग्लैंड ने सीरीज में वापसी कर ली वहीं इसी मैच से विपक्षी कप्तान एलिस्टर कुक भी फॉर्म में लौट आए हैं।
विज्ञापन


भारत के पास तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने का शानदार मौका था लेकिन उसने कई मौके गंवाए और मैच के साथ-साथ बढ़त भी गंवा दी।

'कैच टपकाएंगे तो 20 विकेट कैसे पांएगे'

पहले बात करते हैं कि 1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनवाने वाले कप्‍तान कपिल देव की। कपिल ने तीसरे मैच में हार के लिए खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि खराब क्षेत्ररक्षण ने गेंदबाजी को काफी ह‌द तक प्रभावित किया और रोस बॉउल में टीम इंडिया को संघर्ष में डाल दिया। इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान रवींद्र जडेजा ने उस कप्‍तान कुक का कैच उस समय टपका दिया जब वह महज 15 रनों पर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने इस पारी में 95 और दूसरी पारी में नाबाद 70 रन बनाए।

इसी तरह इयान बेल, जोस बटलर और गैरी बैलेंस को भी भारत की खराब फील्डिंग का फायदा मिला। बैलेंस ने पिछले दोनों टेस्ट मैच में शतक लगाए।

उन्होंने टीम को सलाह देते हुए कहा, "आपको लगातार अभ्यास करने की जरूरत होती है क्योंकि आप 20 विकेट नहीं ले सकते अगर आप कैच टपकाते हो। इससे गेंदबाजों के लिए बड़ा कठिन हो जाता है। हमने लॉर्ड्स में गेंदबाजी में बहुत अच्छा किया था। लेकिन साउथम्‍प्टन में कुछ मौके गंवाएं, साथ ही इस तरह की पिच पर चार गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी करना पर्याप्त नहीं था। इसलिए आपको मौके नहीं गंवाने चाहिए।"

वरुण को मैनचेस्टर टेस्ट में मिले मौका

kapil dev blast on team india s efforts
कपिल देव ने जहां टीम इंडिया को फटकार लगाई, वहीं एक और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अगले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया को कुछ सुझाव दे डाले।

भारत को अगला टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 7 अगस्त से खेलना है। गांगुली ने अगले मैच के लिए अंतिम एकादश में तेज गेंदबाज वरुण आरोन को शामिल करने की बात कही है।

तीसरे मैच में लचर गेंदबाजी के बाद इस विभाग में सुधार के लिए उन्होंने सुझाव देते कहा, "मैनचेस्टर की पिच इंग्लैंड में सबसे तेज पिचों में से है। मैं सोचता हूं क‌ि वरुण को अंतिम 11 में होना चाहिए।"

लॉर्ड्स के हीरो रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल होने के कारण अगले मैच में भी नहीं खेल रहे हैं, साथ ही सीरीज में अब तक के सफल भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी फिट नहीं हैं और उनके इस मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है। भुवनेश्वर की कुहनी में सूजन है।
विज्ञापन

गंभीर को शामिल करने का दिया हिंट

kapil dev blast on team india s efforts
सौरव गांगुली ने गेंदबाजी के अलावा बल्‍लेबाजी विभाग में भी कुछ बदलाव के ‌सुझाव दिए हैं। टीम इंडिया का शीर्ष इस सीरीज में बहुत कामयाब नहीं रहा है।

मुरली विजय को छोड़ दें तो दूसरे ओपनर शिखर धवन अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और फॉर्म से संघर्ष करते नजर आए हैं।

गांगुली ने धवन की जगह गौतम गंभीर को टीम में शामिल करने का हिंट दिया। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम में शीर्ष क्रम में कुछ बदलाव की जरूरत है। मैं यह नहीं कह रहा कि गंभीर को टीम में लाया जाए, लेकिन अभी हमें कुछ नई चीजों की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed