{"_id":"6075e3a1948aa43fea012409","slug":"kane-williamson-wins-sir-richard-hadlee-medal-for-fourth-time-also-became-the-best-test-cricketer-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलियमसन ने चौथी बार जीता सर रिचर्ड हैडली पदक, साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विलियमसन ने चौथी बार जीता सर रिचर्ड हैडली पदक, साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी बने
Wed, 14 Apr 2021 12:02 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मंगलवार को देश के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों में सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के लिए छह साल में चौथी बार प्रतिष्ठित सर रिचर्ड हैडली पदक के लिए चुना गया और साथ ही वह साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी बने। आईसीसी के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज विलियमसन ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन की बदौलत रेडपाथ कप के साथ दो पुरस्कार अपने नाम किए।
विज्ञापन
विलियमसन ने टेस्ट मैचों की सिर्फ चार पारियों में 159 की औसत से 639 रन बनाए जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टसन में 251 रन का उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर भी शामिल है। उन्होंने इसके बाद बे ओवल में अपने घरेलू मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक और क्त्रसइस्टचर्च के हेगले ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ एक और दोहरा शतक जड़ा जिससे न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सत्र में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे साल इन पुरस्कारों का आयोजन ऑनलाइन किया गया।
विज्ञापन
महिला वर्ग में एमेलिया केर को ड्रीम 11 सुपर स्मैश और अंतरराष्ट्रीय टी20 महिला पुरस्कार के लिए चुना गया।