फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson says New Zealand aim to put underdogs tag to rest for final time at World Cup

'अंडरडॉग' न्यूजीलैंड को पहले खिताब का इंतजार, कप्तान विलियमसन बोले- फाइनल के लिए पूरा तैयार

Sun, 14 Jul 2019 02:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 14 Jul 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Kane Williamson says New Zealand aim to put underdogs tag to rest for final time at World Cup
केन विलियमसन - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम रविवार को यहां होने वाले विश्व कप फाइनल में प्रबल दावेदार इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है। 

विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया लगातार उनसे फाइनल में 'अंडरडॉग' (छुपारूस्तम) होने से संबंधित सवाल पूछ रहा है। विलियमसन ने फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'कई मौकों पर लोग कह रहे हैं कि कौन सी टीम बेहतर है और मुझे लगता है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार होने का हकदार है।'
विज्ञापन


उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'लेकिन हम कोई भी 'डॉग' हों, लेकिन सबसे अहम है कि हमारा ध्यान क्रिकेट पर रहे कि हम किस तरह खेलना चाहते हैं। हमने पिछले वर्षों में देखा हे कि कोई भी किसी को भी हरा सकता है, भले ही 'डॉग' की प्रजाति कुछ भी हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

विलियमसन ने कहा, 'हम फाइनल के लिये तैयार हैं, भले ही नतीजा कुछ भह हो। अब और उस समय में अभी कुछ भी कहने के लिये बहुत समय है। मैच के दौरान आपको विभिन्न चीजों से निपटना होता है, मैच के दौरान विभिन्न तरह के दबाव होते हैं और हमें उन सभी से निपटने के लिये तैयार रहना चाहिए।'

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें जीतना ज्यादा पसंद है या उन्हें हारना नापंसद है तो विलियमसन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे हारने से ज्यादा जीतना पसंद है। मैं इसे ऐसा ही कहना चाहूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed