{"_id":"5d2bbc818ebc3e6cf57b2794","slug":"kane-williamson-says-it-s-tough-to-review-the-match-after-loss-in-world-cup-2019-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैंपियन बनने का सपना टूटा, हार के बाद कीवी कप्तान बोले- मैच की समीक्षा करना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियन बनने का सपना टूटा, हार के बाद कीवी कप्तान बोले- मैच की समीक्षा करना मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 15 Jul 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड ने रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई।
2 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 16 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 15 रन बना डाले। मैच एक बार फिर टाई हो गया, लेकिन इंग्लैंड को मैच में ज्यादा बाउंड्री के कारण विजेता घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप में खिताब जीतने का सपना टूट गया। आइए जानते हैं हार के बाद कीवी कप्तान विलियमसन ने क्या कहा?
3 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : social media
खिताबी हार के बाद कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'निश्चित रूप से कोई एक्स्ट्रा रन नहीं था। ऐसे कई पल आए जिससे ये मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन इंग्लैंड को बधाई। उनके पास एक अविश्वसनीय अभियान था और वे इसके लायक थे। पिचें उससे अलग थीं, जैसा कि उम्मीद की जा रही थी। उम्मीद के मुताबिक कोई 300 प्लस स्कोर नहीं बना। मैं न्यूजीलैंड टीम को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिनकी वजह से टीम यहां तक पहुंचा। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : social media
विलियमसन ने आगे कहा, 'दोनों टीमों ने बहुत दिल दिखाया, आखिरी तक लड़ाई लड़ी। अंतिम गेंद और सुपर ओवर के अंतिम गेंद तक यह मुकाबला गया। वाकई यह बहुत कठिन था। शायद यह जीत हमारे लिए नहीं था। मैच की समीक्षा करना मुश्किल है और वो भी इस तरह के छोटे मार्जिन से।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।