फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kagiso Rabada's father said gestured Dhawan to walk back was unnecessary

शिखर धवन के पक्ष में आए कागिसो रबाडा के पिता, मैदान पर बेटे की हरकत को ठहराया गलत

Fri, 16 Feb 2018 10:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Kagiso Rabada's father said gestured Dhawan to walk back was unnecessary
Kagiso Rabada

पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वन-डे मैच में शिखर धवन को आउट करने के बाद रबाडा ने उन्हें हाथ हिलाकार बाय-बाय का इशारा किया। रबाड़ा के इस हरकत पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत फाइन लगाया। रबाडा का यह बर्ताव इंडियन फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

विज्ञापन


वहीं इस मामले में अब कागिसो रबाडा के पिता ने भी बड़ा बयान दिया है। कागिसो के पिता डॉ. मफो रबाडा ने आईसीसी के फैसले का समर्थन करते हुए मैदान पर अपने बेटे की हरकत को गलत ठहराया। उन्होंने कहा, 'मैदान पर रबाडा का ऐसा आक्रामक संकेत गैर जरूरी था।'

विज्ञापन

Kagiso Rabada's father said gestured Dhawan to walk back was unnecessary
कागिसो रबाडा

उन्होंने कहा, 'अफ्रीकी खिलाड़ी कागिसो रबाडा पर लिए गए आईसीसी के फैसले का मैं पूरी तरह सम्मान करता हूं। अपने बेटे की इस तरह की हरकत के मैं पूरी तरह खिलाफ हूं।' उन्होंने कहा कि मैदान पर एक खिलाड़ी का जोश में रहना एक सीमित दायरे तक ठीक है, लेकिन इसके बीच उसे अपने इमोशन पर कंट्रोल करना चाहिए।

गौरतलब है कि चौथे वन-डे में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया था। हालांकि इस मैच में द. अफ्रीका जीती थी। वहीं पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवे वन-डे मैच में शिखर को जल्दी आउट करने के बाद रबाडा अपना आत्म संतुलन खो बैठे और शिखर धवन को मैदान से बाहर जाने का संकेत दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed