{"_id":"580262cb4f1c1b210328e817","slug":"kabaddi-world-cup-2016-india-reached-in-semi-finals-of-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्वकपः भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय, ईरान से होगा मुकाबला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कबड्डी विश्वकपः भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय, ईरान से होगा मुकाबला
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्लेयर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकप के उद्घाटन मैच में कोरिया से हारने वाली भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने अपने चौथे लीग मैच में अर्जेंटीना को 54 अंक से हराकर सेमीफाइनल का सफर पूरा किया। भारत से पहले शनिवार को ही दक्षिण कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। भारत और कोरिया दोनों ही बांग्लादेश को मात दे चुकी हैं। इसलिए अब उसका सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव है। भारत ने पहले मैच में कोरिया से महज 2 अंक के अंतर से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को बड़े अंतर से मात दी थी। कोरिया इस विश्वकप में छुपा रुस्तम बनकर उभरा है। अब भारत का मुकाबला 18 तारीख को इंग्लैंड से होना है। भारत यदि इंग्लैंड से हार का सामना करने पर ही भारत की सेमीफाइनल में पहुचने का सपना टूटेगा, फिलहाल भारत के प्रदर्शन के अनुसार ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
भारत ने अपने चौथे मैच के पहले हाफ में बेहतरीन शुरूआत करते हुए पांचवें मिनट में ही अर्जेंटीना को ऑल आउट किया। इसके बाद अगले पांच मिनट में अर्जेंटीना दूसरी बार ऑल आउट हो गई। पहले हाफ में अर्जेंटीना भारत के 17 के मुकाबले 10 रेड प्वाइंट हासिल कर सकी, लेकिन डिफेंस में भारत ने उसे पीछे छोड़ दिया। भारत ने जहां 13 टैकल प्वाइंट अर्जित किए वहीं अर्जेंटीना केवल 3 अंक टैकल में हासिल कर सका। पहले हाफ में अर्जेंटीना तीन बार ऑल आउट हुई। भारत ने पहले हाफ में 36-13 के साथ 23 अंकों की अपराजेय बढ़त बना ली थी।
दूसरे हाफ में भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा। दूसरे हाफ में भारत ने अर्जेंटीना को केवल 7 अंक अर्जित करने दिए वहीं भारत ने 38 अंक हासिल किए। भारत ने अर्जेंटीना को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने दूसरे हाफ में भी अर्जेंटीना को 3 बार ऑल आउट किया। अंत में भारत 74-20 के अंतर से विजयी हुआ। दूसरे हाफ में भारत ने अर्जेंटीना को एक भी टैकल प्वाइंट अर्जित नहीं करने दिया।