{"_id":"99c0ed1cdd76481c470f3c1d6301888f","slug":"juneja-slams-nice-ton-against-new-zealand-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनेजा के शानदार शतक ने भारतीय टीम को बचाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जुनेजा के शानदार शतक ने भारतीय टीम को बचाया
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभरते बल्लेबाज मनप्रीत जुनेजा ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को संकट से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन
भारत ‘ए’ ने दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ सात विकेट पर 408 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की पारी में जुनेजा का अहम योगदान रहा, वह 178 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 437 रन बनाए थे। भारत अभी भी 29 रन पीछे है जबकि उसके पास तीन विकेट शेष है।
जुनेजा ने आज अपने करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। वह शतक लगाकर एक छोर पर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें सिर्फ दो बल्लेबाजों का साथ मिला। जुनेजा के अलावा वीए जगदीश (91) और कप्तान अभिषेक नायर (57) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
भारत ने आज अपनी कल की पारी दो विकेट पर 92 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम ने कल अपने दो विकेट महज 16 रन पर गंवा दिया था।