फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jos buttler stars as England beat Australia to clinch ODI series

जोस बटलर की शतकीय पारी से ढेर हुए कंगारू, इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

Sun, 21 Jan 2018 06:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
jos buttler stars as England beat Australia to clinch ODI series
जोस बटलर

जोस बटलर की शानदार पारी की बदौलत रविवार को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वन-डे में 16 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया। पांच वन-डे मैचों की सीरीज के तीसरे वन-डे जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता, लेकिन गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर  303 रन का लक्षिय दिया। 

विज्ञापन


303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में 286 रन ही बना सकी और मैच हार गई। कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का पहला विकेट डेविड वॉर्नर (8) के रूप में 24 रन पर ही गिर गया। इसके बाद स्कोर में 20 रन और जुड़े थे कि कैमरन व्हाइट (17) भी पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन


जल्दी ही दो विकेट गिर जाने से ऑस्ट्रेलिया दबाव में आ गई, लेकिन इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (45) ने ओपनर एरॉन फिंच (62) के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इसके कुछ ही देर के बाद ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट फिंच के रूप में गिरा। तीन विकेट गिर जाने के बाद स्मिथ ने मिचेल मार्श के साथ खेलना जारी रखा और स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई और दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा। स्मिथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्मिथ के आउट होने के बाद मिचेल मार्श (55) भी आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया की स्थिति डगमगा गई। इसके बाद मार्कस स्टोयनिस (56) और टिम पेन ने नाबाद 31 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड, क्रिस वॉक्स और अदिल राशिद को 2-2 विकेट मिले।

jos buttler stars as England beat Australia to clinch ODI series
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 302 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पारी की आखिरी गेंद पर शानदार शतक जड़ा। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स (53), ऑयन मॉर्गेन (41), जॉनी बेयरस्टो ने (39) रनों की पारी खेली।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेडलवुड ने 2, पैट कमिंस, मार्कस स्टोयनिस, एडम जंपा, मिचेल मार्श को 1-1 विकेट मिला। मालूम हो कि पहले दो मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न में खेले गए पहले वन-डे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। वहीं, ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे वन-डे में इंग्लैंड ने 4 विकेट मैच जीता था। दोनों टीमों के बीच चौथा वन-डे 26 जनवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed