{"_id":"5beb3fe5bdec22696c1d27d2","slug":"john-hastings-takes-retirement-from-international-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के इस तूफानी गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, फेफड़ों की रहस्मयी बीमारी से थे परेशान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के इस तूफानी गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, फेफड़ों की रहस्मयी बीमारी से थे परेशान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
john hastings
फेफड़ों की रहस्मयी बीमारी से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के पेसर जॉन हेस्टिंग्स ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। तमाम टेस्ट कराने के बावजूद हेस्टिंग्स के फेंफड़ों में हुई उस बीमारी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा ही कि इस बीमारी के कारण गेंदबाजी करते समय उनके फेफड़ों से खून निकलने लगता है। 33 वर्षीय हेस्टिंग्स पिछले साल अक्तूबर में वनडे और टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन
वह पिछले एक साल से सिर्फ टी-20 ही खेल रहे थे। टी-20 के विशेषज्ञ गेंदबाज हेस्टिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट, 29 वनडे और नौ टी-20 मैच खेले जिनमें कुल (1टेस्ट, 42 वनडे, 7 टी-20) 50 विकेट झटके। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच 2016 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन