{"_id":"601beb2f577ff03146733b98","slug":"joe-root-says-pujara-will-be-a-huge-wicket-for-us-face-ashwin-sweep-shot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvsENG: रूट को इन दो भारतीय खिलाड़ियों का खौफ, कहा- रहना होगा सतर्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsENG: रूट को इन दो भारतीय खिलाड़ियों का खौफ, कहा- रहना होगा सतर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम को भारत के इन दो खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter@BCCI
इस दौरान रूट ने चेतेश्वर पुजारा और आर अश्निन का नाम लिया। पुजारा को लेकर रूट ने कहा कि उनका विकेट हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। मैंने यार्कशर में उसके साथ दो मैच खेले हैं। उनसे सीखना, बल्लेबाजी के बारे में बात करना और खेल के प्रति उनका लगाव वास्तव में दिलचस्प है। रूट ने कहा कि पुजारा का विकेट उनकी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
3 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ट्विटर
वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को लेकर रूट ने कहा कि वह अश्विन का सामना करने के लिए स्वीप शॉट का सहारा लेंगे। रूट ने कहा, मैं अश्निन के खिलाफ हावी होकर या रक्षात्मक तरीके से खेलने से बचूंगा, गेंद का सामना वैसे ही करूंगा जिसका वह हकदार हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जो रूट
- फोटो : social media
इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, 'अगर मैं कुछ समय के लिए पिच पर रहता हूं, तो मैं बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता हूं। भारत में उनका रिकार्ड शानदार है और शायद इस श्रृंखला के लिए वह आत्मविश्वास से भरे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी उनका सामना किया है और उनके खिलाफ कुछ रन बनाए हैं। कई बार वह मुझसे बेहतर साबित हुए और टेस्ट मैच में यह छोटे मुकाबले की तरह होगा। ऐसा मुकाबला जिस में आप बेहतर करना चाहते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।