फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root hopes to end rest and rotation policy ahead of India series

ENG vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले रूट बोले- आराम और रोटेशन नीति को छोड़ने का समय आ गया है

Thu, 01 Jul 2021 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Jul 2021 05:43 PM IST
सार

जो रूट ने कहा कि भारत के खिलाफ कड़ी श्रृंखला एशेज की आदर्श तैयारी होगी और इसलिए जरूरी है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध रहें।

विज्ञापन
Joe Root hopes to end rest and rotation policy ahead of India series
जो रूट - फोटो : social media

विस्तार

भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने कहा है कि अब आराम और रोटेशन नीति को छोड़ने का समय आ गया है। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने रूट के हवाले से कहा, 'हम ऐसे समय में आ गए हैं जहां आराम और रोटेशन की नीति को पीछे छोड़ना होगा।' उन्होंने कहा, 'उम्मीद करते हैं कि अगर सभी फिट हुए तो हम अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम उतारेंगे। यह काफी रोमांचक होगा और मैं इसे लेकर उत्सुक हूं।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें दो शानदार प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 10 बेहद कड़े टेस्ट खेलने हैं। यह हमारे पास दमदार क्रिकेट खेलने का शानदार मौका है और अगर सभी फिट और उपलब्ध हुए तो हमारे पास अच्छी टीम होगी।' रूट ने कहा कि भारत के खिलाफ कड़ी श्रृंखला एशेज की आदर्श तैयारी होगी और इसलिए जरूरी है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध रहें। बता दें कि डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में चार अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ होगी।

विज्ञापन

रूट ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि अगले पांच टेस्ट के दौरान हम अपनी सबसे मजबूत टीम को खिलाने का प्रयास करें या इन मैचों के लिए हमारी सबसे मजबूत टीम उपलब्ध हो। ऐसा हम आगामी श्रृंखलाओं विशेषकर एशेज की तैयारी के लिए करेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि इन बड़े मैचों के दौरान सभी अपनी फॉर्म के शीर्ष पर हों।' उन्होंने कहा, 'डब्ल्यूटीसी फाइनल को देखना और इसका हिस्सा नहीं होना, इसे देखकर आप इस विशेष चीज का हिस्सा बनना चाहते हैं। हमारे पास अब मौका है कि हम थोड़ा और आगे जाएं और पहली बार की तुलना में बेहतर काम करें। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें सभी खिलाड़ियों के बीच से टीम चुनने का मौका मिलेगा।'

गौरतलब है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की रोटेशन नीति उस समय विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बन गई थी जब इस साल की शुरुआत में वे अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ भारत दौरे पर नहीं गए थे और श्रृंखला 1-3 से गंवाने के कारण डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए थे। केविन पीटरसन, इयान बेल और माइकल वॉन सहित इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं उतारने के लिए ईसीबी को लताड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed