फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root has scored 1000 test runs against seven Countaries most in Fab four Virat in second spot

Fab Four: विराट कोहली विलियम्सन से चार गुना और स्मिथ से दोगुना आगे, लेकिन रूट के आस-पास भी नहीं, देखें रिकॉर्ड

Sun, 05 Jun 2022 05:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 05:13 PM IST
सार

विराट कोहली ने टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की है। वो स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन ने काफी आगे हैं, लेकिन जो रूट के आस-पास भी नहीं हैं। रूट सात देशों के खिलाफ टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Joe Root has scored 1000 test runs against seven Countaries most in Fab four Virat in second spot
फैब फोर का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद जो रूट ने अपनी फॉर्म फिर से हासिल कर ली है और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में वो अपनी टीम को जीत दिलाने और अपने 26वें टेस्ट शतक के बेहद करीब हैं। इस मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड छठी टीम है, जिसके खिलाफ रूट ने टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जो रूट फैब फोर (दुनिया के चार सबसे अच्छे बल्लेबाज) का हिस्सा हैं, जिसमें विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन भी शामिल हैं। रूट किसी एक देश के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में बाकी तीन बल्लेबाजों से काफी आगे हैं। 
विज्ञापन


विराट, स्मिथ और विलियम्सन की बात करें तो ये सभी चुनिंदा टीमों के खिलाफ ही टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं, लेकिन जो रूट सात देशों के खिलाफ टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका जैसे देश भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ बड़ी टीमें काफी कम टेस्ट मैच खेलती हैं। 
विज्ञापन

रूट ने सात देशों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए
जो रूट अब तक सात देशों के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया है। रूट 118 टेस्ट मैच में दस हजार के करीब रन बना चुके हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 254 रन रहा है। रूट ने 49.39 के औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। 

केन विलियम्सन से चार गुना आगे हैं विराट कोहली 
किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली केन विलियम्सन से चार गुना और स्टीव स्मिथ से दो गुना आगे हैं, लेकिन जो रूट से बहुत पीछे हैं। विराट ने चार देशों (ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका) के खिलाफ टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ सिर्फ इंग्लैंड और भारत के खिलाफ टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं। केन विलियम्सन ने सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एक हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। 
 
टेस्ट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 1000 रन
बल्लेबाज टीम विपक्षी टीमों की संख्या
जो रूट इंग्लैंड 7
राहुल द्रविड़ भारत 7
सचिन तेंदुलकर भारत 7
एलिएस्टर कुक इंग्लैंड 7
महेला जयवर्धने श्रीलंका 6
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed