{"_id":"5784de2f4f1c1b191d13db20","slug":"jerome-taylor-west-indies-pacer-retires-from-test-cricket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कैरेबियाई टीम को लगा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कैरेबियाई टीम को लगा झटका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jul 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
जिरोम टेलर
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले मेजबान वेस्टइंडीज टीम को झटका देते हुए खास तेज गेंदबाज ने इस खेल को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज जीरोम टेलर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह क्रिकेट के छोटे फॉरमेट्स (वनडे और टी-20) में खेलते रहेंगे। उन्होंने यह संन्यास सीरीज के लिए टीम के ऐलान होने से पहले ले लिया। इस सीरीज के लिए दिनेश रामदीन को भी नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
अनुभवी गेंदबाज और 32 साल के टेलर ने अपनी टीम के लिए 46 टेस्ट मैच खेले और 130 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में सबिना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था जब उन्होंने 47 रन देकर 6 विकेट झटके थे। अपने 13 साल लंबे करियर में 4 बार 5-5 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
आठवें नंबर शतक भी ठोंक चुके हैं जीरोम टेलर
दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज सिर्फ गेंदबाजी में नहीं बल्लेबाजी में भी कमाल कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में एक बार बल्लेबाजी में भी कमाल किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया था और 106 रनों की पारी खेली जो उनकी बेस्ट पारी रही है। टेलर ने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उनका अंतिम टेस्ट इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ सबीना पार्क में 2006 में आया था जब उन्होंने 95 रन देकर 9 विकेट झटके थे।
हालांकि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। भारत में वह काफी चर्चित रहे हैं। टेलर आईपीएल में पुणे वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं।