फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jemimah Rodrigues replaced Meg Lanning as Delhi Capitals' skipper for the upcoming edition of WPL

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल के आगामी सत्र से पहले घोषित किया नया कप्तान, जेमिमा को सौंपी कमान

Tue, 23 Dec 2025 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Dec 2025 06:55 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सीजन के लिए कमर कस ली है। टीम ने इसके तहत नए कप्तान की घोषणा की है।

विज्ञापन
Jemimah Rodrigues replaced Meg Lanning as Delhi Capitals' skipper for the upcoming edition of WPL
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : BCCI Women

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र से पहले नया कप्तान घोषित कर दिया है। दिल्ली ने भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को टीम का कप्तान बनाया है। जेमिमा मेग लैनिंग की जगह दिल्ली की कमान संभालेंगी। लैनिंग की अगुआई में दिल्ली की टीम तीन बार टूर्नामेंट की उपविजेता बनी है। लैनिंग अब यूपी वारियर्स टीम के लिए खेलेंगे। यूपी ने इस सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी में लैनिंग को 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी पर खेला दांव
दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि जेमिमा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। उन्होंने कहा था कि फ्रेंचाइजी किसी भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बनाएगी। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली की टीम में लाउरा वोलवार्ट भी शामिल हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने जेमिमा को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया। वोलवार्ट ने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेमिमा का डब्ल्यूपीएल करियर
डब्ल्यूपीएल में जेमिमा के करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैचों में 28.16 के औसत से 507 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.66 का रहा है। जेमिमा ने डब्ल्यूपीएल में तीन अर्धशतक लगाए हैं और उनका टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 69 रन रहा है। दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 10 जनवरी को हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। 

जेमिमा बोलीं- कप्तान बनना सम्मान की बात
जेमिमा ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान बनना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मैं टीम के मालिकों और सपोर्ट स्टाफ की आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे इस टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया। विश्व कप जीतना और अब महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र से मेरे दिल में खास जगह रखने वाली फ्रेंचाइजी में यह शानदार अवसर मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए सचमुच एक सपने जैसा साल रहा है।

उन्होंने कहा, मैंने पिछले तीन वर्षों में बहुत कुछ सीखा है और दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने कुछ बेहतरीन पल साझा किए हैं। हमारे पास एक मजबूत टीम है और मैं मैदान में उतरने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम एक बहुत ही सफल सत्र की उम्मीद कर रहे हैं। हम उस मुकाम को हासिल करना चाहते हैं जो पिछले तीन वर्षों से हमसे दूर रहा है।
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम:
जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजाने कप्प, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, लाउरा वोलवार्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed